शॉर्ट स्कर्ट के साथ पहनें ये टॉप, दिखेंगी गॉर्जियस

शॉर्ट स्कर्ट का फैशन काफी पुराना है। मार्केट में आपको तरह-तरह की स्कर्ट मिल जाएंगे। इसमें प्रिंटेड से लेकर सिंपल स्कर्ट तक शामिल है। लेकिन अगर आप सोचती हैं कि स्कर्ट के साथ केवल कुछ ही तरीके के टॉप पहन सकती हैं, तो आप गलत हैं। आप इसके साथ कई तरह के टॉप वियर कर सकती हैं। साथ ही कैजुअल से लेकर अट्रैक्टिव लुक के लिए आपको सही टॉप का चुनाव करना आना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शॉर्ट स्कर्ट के साथ आप किस तरह के टॉप पहन सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
शर्ट से मिलेगा डिफरेंट लुक
टी शर्ट से मिलेगा स्टनिंग लुक
आजकल मार्केट में फंकी डिजाइन की टी शर्ट आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी पसंद अनुसार शर्ट खरीद सकते हैं। बस शॉर्ट स्कर्ट के साथ टी शर्ट पहनें। इसे केवल बैक साइड से टक करें। फ्रंट साइड से लूज छोड़ दें। इससे आपका लुक बेहद अच्छा लगेगा। आप चाहें तो प्लेन टी-शर्ट भी वियर कर सकती हैं। अगर आप स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं तो मल्टीकलर्ड टी-शर्ट का ऑप्शन चुनें। हील, खुले बाल और न्यूड मेकअप से अपने लुक में चार चांद लगाएं।
क्रॉप टॉप में दिखेंगी क्यूट
इसे भी पढ़ें:स्कर्ट को इस तरह करें स्टाइल, मिलेगा स्लिम लुक
ऑफ शोल्डर टॉप
ऑफ शोल्डर टॉप का ट्रेंड फैशन में है। ऐसे में आप इसे जींस से लेकर स्कर्ट तक के साथ पहन सकती हैं। लेकिन स्कर्ट के साथ ऑफ शोल्डर टॉप काफी अच्छा लगता है। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनें। सिंपल मेकअप और खुले बाल से अपने लुक को कंप्लीट करें।
इसे भी पढ़ें:पार्टी में शॉर्ट स्कर्ट पहनने का है मन तो यहां से लें स्टाइलिंग आईडियाज
ब्रालेट
अगर आप सिजलिंग लुक पाना चाहती हैं तो शॉर्ट स्कर्ट के साथ ब्रालेट पहनें। यह परफेक्ट बीच आउटफिट है। आप चाहें तो नाइट पार्टी में भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। वेवी हेयर के साथ ग्लॉसी लिप्स एकदम परफेक्ट है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।