Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Diamond Mangalsutra Designs: वट सावित्री पर इन मंगलसूत्र से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, त्योहार को बनाएं खास

वट सावित्री व्रत पर शादीशुदा महिलाओं के लिए डायमंड मंगलसूत्र के खास डिजाइन बताए गए हैं। ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का मेल हैं, जो त्योहार पर आपकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
Updated:- 2026-05-13, 15:07 IST
image

वट सावित्री का व्रत शादी-शुदा महिला के लिए प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर बरगद के पेड़ की पूजा के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंगलसूत्र इस श्रृंगार के सबसे खास ज्वैलरी में से एक है, जिसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप इस साल कुछ अलग और हटकर पहनना चाहती हैं, तो डायमंड मंगलसूत्र के ये डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मंगलसूत्र के कौन-से डिजाइंस पहन सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

ट्रिपल डायमंड हेलो पेंडेंट

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा हैवी पहनना पसंद करती हैं। इसमें तीन राउंड शेप के डायमंड पेंडेंट एक साथ जुड़े होते हैं, जो गले को अलग दिखाते हैं।

1 - 2026-05-13T144727.910

सिंगल सॉलिटेयर रोज गोल्ड मंगलसूत्र

अगर आपको सादगी पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए ही है। बारीक काली मोतियों की माला के साथ शाइन करता हुआ बड़ा डायमंड पेंडेंट बहुत ही अच्छा लगता है। रोज गोल्ड की चेन इसे एक कंटेम्परेरी और ट्रेंडी लुक देती है।

इसे भी पढ़ें - Green Stone Bichiya Designs: वट सावित्री व्रत पर पहनें ग्रीन स्टोन बिछिया के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस, यहां से लें अइडियाज

इसे आप रोजाना ऑफिस या कैजुअल आउटफिट्स के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

2 - 2026-05-13T144729.947

क्लासिक गोल्ड चेन डायमंड मंगलसूत्र

यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी है। इसमें सोने की बारीक चेन के साथ काली मोतियों का टच दिया गया है, जो हीरे की तरफ सबका ध्यान लेकर जाता है। यह डिजाइन बहुत ही नाजुक और फेमिनिन है।

3 (29)

यदि आप इस पर्व पर हल्की और आरामदायक ज्वैलरी पहनना चाहती हैं जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए यह ऑप्शन सबसे अच्छा है।

इसे भी पढ़ें - Green Nail Art Designs: वट सावित्री व्रत पर ग्रीन नेल आर्ट से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।