herzindagi
image

Dhoti Suit Sets: फिर से ट्रेंड में आया धोती सूट, दुर्गा पूजा में आप भी करें इसे स्टाइल

आप अगर दुर्गा पूजा में सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप धोती सूट को स्टाइल कर सकती हैं। धोती सूट का ट्रेंड दोबारा से वापस आ गया है। इसलिए आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 17:41 IST

फेस्टिवल पर तैयार होने के लिए हमेशा हमें अलग-अलग तरह के कपड़ों की जरूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी से हमारा लुक अच्छा लगता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम एक ही तरह के कपड़ों को खरीदते हैं, फिर इसे स्टाइल करते हैं। वरना लुक अजीब लगने लगता है। धोती सूट का फिर से ट्रेंड वापस आ गया है। ऐसे में आप दुर्गा पूजा लुक के लिए इसे स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह के सूट में अलग-अलग एम्ब्रॉयडरी वर्क के साथ डिजाइन भी कई सारे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपका लुक भी सुंदर दिखाई देगा। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के सूट को आप स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड धोती कुर्ता सूट

Printed dhoti suit set (2)

आप दुर्गा पूजा लुक के लिए प्रिंटेड धोती सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमे लुक भी परफेक्ट लगता है। इस तरह के सूट में आपको ऊपर का कुर्ता प्रिंट डिजाइन में मिलता है। नीचे की धोती प्लेन या लाइन वाले डिजाइन में मिलेगी। इसके साथ आपको दुपट्टा स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह के सूट के साथ आप हैवी इयररिंग्स और हेयर एक्सेसरीज को ऐड कर सकती हैं। यह दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छी लगेगी। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।

सिंपल एम्ब्राइडरी वर्क वाला धोती कुर्ता सूट

Embrodery work dhoti set

आपका लुक तभी परफेक्ट नजर आएगा। जब आप अलग तरह के डिजाइन वाले धोती कुर्ता सूट को स्टाइल करेंगी। इसमें आपको नेकलाइन पर एम्ब्राइडरी वर्क मिलेगा। नीचे की तरफ गोटा पट्टी वर्क वाला डिजाइन। इसके नीचे की जो धोती मिलेगी वो सिंपल डिजाइन में मिलेगी। आप अगर इसे व्हाइट कलर में लेंगी तो इसके साथ मल्टी कलर दुपट्टे को स्टाइल कर पाएंगी। इस तरह के सूट से आपका लुक अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस डिजाइन वाले धोती सूट आपको आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Anarkali Suit Sets: करवा चौथ पर साड़ी की जगह स्टाइल करें अनारकली सूट, पसंद आएंगे ये लेटेस्ट डिजाइंस

धोती कुर्ता सूट

Dhoti kurta

आप दुर्गा पूजा देखने के लिए किसी रिश्तेदार के घर जा रही हैं, तो ऐसे में आप इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट पहनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर नजर आता है। अगर आप इसे पेस्टल कलर में खरीदती हैं, तो इससे आप और भी सुंदर दिखाई देती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट आपको नेट फैब्रिक या लिनन फैब्रिक में मिल जाएंगे। इसके साथ पहनने वाली धोती प्लेन डिजाइन में मिलेगी। दुपट्टा भी आपको प्लेन ही मिलेगा। इसे आप अच्छे इयररिंग्स और लाइट मेकअप करके स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Latkan Designs for Women: साड़ी ब्लाउज से लेकर सलवार-सूट तक के साथ बेस्ट लगेंगी लटकन की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें

इस बार पहनें ये धोती सूट दुर्गा पूजा के लिए इसमें आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपका लुक कुछ अलग नजर आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।