Summer Fashion 2019 : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दीपिका पादुकोण का यह लुक समर सीजन के लिए है बेस्ट

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण आज कल फ्रेंच रेवेरा में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती और स्टाइल के जलवे बिखेर रही हैं। फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर ड्रामेटिक लुक में पहुंची दीपिका को लोगों ने काफी पसंद किया था। दीपिका के इस लुक की अभी भरपूर तारीफें भी नहीं हो पाई थीं कि अब सोशल मीडिया पर उनके और लुक्स भी वायरल हो रहे हैं। फेस्टिवल में अपने दूसरे दिन को दीपिका ने अलग-अलग लुक्स में फोटोशूट करा कर बिताया। दीपिका पादुकोण को तीन नए लुक्स और सामने आए हैं। दीपिका के ये लुकस समर सीजीन के लिए बेस्ट हैं। आप भी उनकी तरह खुद को स्टाइल करके फैशननेबल दिख सकती हैं।
दीपिका पादुकोन शीर आउटफिट
गर्मियों के मौसम में सफेद रंग वैसे भी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। मगर, दीपिका पादुकोन ने का यह ड्रेस केवल आंखों को ही नहीं शरीर को भी ठंडक पहुंचाएगा। शी थ्रू शर्ट और सेल्फ डीटेलिंग वाले फैब्रिक की व्हाइट पैंट में दीपिका पादुकोन बेहद कूल नजर आ रही हैं। दीपिका के इस स्टाइल को आप भी इस समर सीजन कॉपी कर सकती हैं। आप सी-थ्रू स्टाइल अलग अंदाज में भी ट्राय कर सकती हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की यह ड्रेस philosophyofficial फैशन ब्रांड की है। आपको अगर उनका यह स्टाइल पसंद आ रहा है तो आप इसे कस्टमाइज करके खुद पर ट्राय कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण की ब्लैक नेट फ्रॉक
गर्मियों के मौसम में फैब्रिक जितना लाइट होगा उतना ही आरामदायक भी होगा। दीपिका की यह नेट ब्लैक फ्रॉक भी कुद ऐसी ही है। स्ट्रेप वाली यह फ्रॉक अनईवेन हेमलान स्टाइल की है। इसे हाईलाइट करने के लिए इसकी नेकलाइन पर डिफ्रेंट कलर का यूज किया गया है। Off-White फैशन ब्रांड की यह ड्रेस दीपिका के उपर बेहद अच्छी नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस ड्रेस के साथ ओवर साइज ब्लैक शूज पहने है। जो उनके लुक का अट्रैक्शन प्वाइंट भी हैं। वैसे आपको बता दें कि दीपिका की तरह आप भी इस सीजन नेट फैब्रिक वाली फ्रॉक्स पहन सकती हैं। यह कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ आपको फैशनेबल लुक भी देंगी।
दिपिका पादुकोण ब्लू पैंट सूट
आजकल पैंटसूट काफी चलन में है। दीपिका भी इस फैशन से दूर नहीं हैं। कान फिल्म फेस्टिवल उनको कैजुअल ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्स वालें पैंट सूट में देखा गया। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज सैंडल्स पहने हुए थे। जो उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना रहा था। दीपिका का यह पैंट सूट loewe फैशन ब्रांड का है। इस तरह का पैंट सूट आप भी पहने सकती हैं। गर्मियों के मौसम में यह आराम के साथा आपको एलिगेंट लुक भी देगा।
कान फिल्म फेस्टिवल में उनका तीसरे दिन जो पहला रेड कार्पेट लुक नजर आया वह बेहद शानदार था। दीपिका ने व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव ब्राउन कलर का बो था। यह बो काफी बड़ा और अट्रैक्टिव था। बो के कारण ही उनकी ड्रेस बेहद यूनीक नजर आ रही थी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की इस बेहद स्टाइलिश ड्रेस को पीटर डुंडास ने डिजाइन किया था
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।