herzindagi
deepika padukone beautiful looks for women

Happy Birthday Deepika Padukone : हर लुक में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण की एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। वहीं उनके लुक्स को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 10:34 IST

Happy Birthday Deepika Padukone: स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई सारे कपड़ों को ट्राई करना पड़ता है एक्सेसरीज वियर करनी पड़ती हैं तभी हम बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी कुछ ऐसी ही मेहनत करनी पड़ती है अपने आपको खूबसूरत दिखाने के लिए। चलिए उनके कुछ खास लुक्स पर नजर डालते हैं और देखते हैं आप कैसे खूबसूरत दिख सकती हैं।

दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक

Deepika Padukon saree look

अगर आपको इंडियन लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप दीपिका पादुकोण के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। ये साड़ी रफल स्टाइल में तैयार की गई है। ब्लाउज को बैकलेस रखा गया है। लेकिन आगे की तरफ हैवी एम्ब्राइडरी से साड़ी को स्टाइलिश बनाने की कोशिश की गई है। आप चाहे तो इस तरीके के साड़ी लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें काफी अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे जिन्हें वियर करके आप सबसे ज्यादा सुंदर दिख सकती हैं। ऐसी साड़ी पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट से लेने पर ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।

दीपिका पादुकोण का गाउन लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण हर आउफिट में अच्छी लगती हैं। ये गाउन भी उनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। इसमें उन्होंने वेलवेट (को-ऑड सेट) कपड़े के गाउन को वियर किया हुआ है। आप भी इसी तरीके के गाउन लुक को ट्राई कर सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए ये ड्रेस बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी और स्मोकी आई मेकअप क्रिएट कर सकती हैं ये काफी अच्छा ऑप्शन है और दिखने में भी सुंदर लगता है। आप मार्केट से इसे खरीद सकती हैं जो आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Iconic Looks : फिल्मों में अपनी एक्टिंग नहीं लुक्स से भी दीपिका ने बनाया है फैंस को दीवाना

दीपिका पादुकोण का ऑफ शोल्डर ड्रेस लुक

Dresses look for women

अगर आपको बोल्ड लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप दीपिका पादुकोण को इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें (सूट फैशन) उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस को वियर किया हुआ है। जिसमें वो काफी सुंदर नजर आ रही हैं इसके साथ बूट्स वियर किया हुआ है। आप भी ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में ऐसी ड्रेस आपको 1000 से 2000 रुपये में अच्छी मिल जाएगी। जिसे स्टाइल करके आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए बेस्ट रहेंगी ये साड़ियां

दीपिका पादुकोण के इन लुक्स को ट्राई करें और सबसे अलग नज़र आएं। इससे आप और भी ज्यादा सुंदर दिख सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।