Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

Kurti Set: पहनने में आरामदायक और देखने में बेहद स्टाइलिश दिखते हैं ये कुर्ती-प्लाजो सेट, देखें नये डिजाइंस

कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से ही कुर्ती के डिजाइन को चुनना चाहिए। इसमें आपको ओवरसाइज डिजाइंस भी मिल जाएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-27, 19:40 IST
dailywear simple kurti palazzo set

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं। आजकल की बात करें तो सूट और साड़ी के अलावा कुर्ती को बहुत अधिक पसंद किया जाने लगा है। इसे आप जीन्स के साथ में स्टाइल कर सकते हैं। कुर्ती में आजकल सिंगल से ज्यादा इनके साथ में प्लाजो को स्टाइल किया जाना पसंद किया जा रहा है।

kurti palazzo set

कुर्ती के साथ में आपको रेडीमेड कई सारे प्लाजो सेट देखने को मिल जाएंगे। तो आइये देखते हैं कुर्ती-प्लाजो सेट के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे कुर्ती-प्लाजो सेट को स्टाइल करने के आसान टिप्स- 

शॉर्ट कुर्ती-प्लाजो सेट 

short kurti

को-ऑर्ड सेट आजकल काफी चलन में है और इस तरह में आप कुर्ती स्टाइल को-ऑर्ड सेट को ट्राई कर सकती हैं। इसके कई सारे डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे। इसमें ज्यादातर प्रिंटेड डिजाइंस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। आप चाहें तो प्लाजो को कस्टमाइज करवाकर सलवार की तरह भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  खूब जचेंगे शॉर्ट कुर्ती वाले सूट के ये खास डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

चिकनकारी कुर्ती-प्लाजो सेट 

chikankari kurti

देखने में फ्रेश और सोबर कलर्स वाली चिकनकारी कुर्ती को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको सिंपल से ही लुक में ही काफी तरह के सोबर और सटल लुक के डिजाइंस मिल जाएंगे। साथ ही में आपको प्लाजो की मोहरी डिजाइन में भी चिकनकारी वर्क देखने को मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:  Latkan For Suit: सिंपल सलवार-सूट लुक को फैंसी बनाएंगे कलरफुल लटकन के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

आलिया कट कुर्ती-प्लाजो सेट 

alia cut kurtis

आलिया कट कुर्ती आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह की कुर्ती में लेस वर्क सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं इसमें ज्यादातर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन की कुर्तियां पसंद की जाती हैं। इस तरह के प्लाजो-कुर्ती सेट आपको मार्केट में रेडीमेड भी देखने को मिल जाएंगे। वहीं इनका दाम आपको 1,000 रुपये से भी काम में मिल जाएंगे।

 

 

अगर आपको झुमकी की ये नई डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: mfhayat, ajio, myntra, monamaar, taractara

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।