Comfortable Footwear For Women: पूरे दिन पहनने पर भी नहीं होगा पैरों में दर्द, कम बजट में देखें लेटेस्ट कलेक्शंस

ऑफिस और कॉलेज में पहनने के लिए अगर आप भी स्टाइलिश और आरामदायक फुटवियर की तलाश में हैं, तो इस लेख में कुछ लेटेस्ट कम्फर्टेबल फुटवियर ऑप्शंस बताए गए हैं, जो आपको पूरा दिन राहत देंगे।
Updated:- 2026-11-25, 15:55 IST
image

रोजाना ऑफिस जाना, कॉलेज की क्लासेज अटेंड करना और थक कर घर आना दिनचर्या का हिस्सा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महिला स्टाइलिश दिखने के साथ ऐसा लुक पाना चाहती हैं, जिसमें वे आरामदायक महसूस करें। वहीं बात करें फुटवियर की, तो अच्छा और कम्फर्टेबल फुटवियर आपके पूरे दिन की थकान को कम कर देता है। अगर आप भी स्टाइलिश दिखने के साथ आरामदायक महसूस करना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ लेटेस्ट फुटवियर ऑप्शंस को ट्राई कर सकती हैं।

ऑफिस और कॉलेज में पहनने के लिए बेस्ट 6 फुटवियर डिजाइंस

कुशन सोल, हल्के वजन और बेहतर ग्रिप वाले फुटवियर को पहनकर आ पूरा दिन आराम से बिता सकती हैं। आइए जानते हैं ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं व लड़कियों के लिए कौन से फुटवियर बेस्ट हो सकते हैं?

1. कुशन-सोल फ्लैट सैंडल और स्लाइड्स

अगर आप दिनभर बिना किसी परेशानी के बिताना चाहती हैं, तो पैरों में पहनने के लिए मुलायम फोम या मेमोरी कुशन वाले इस फुटवियर को चुन सकती हैं। यह पैरों के तलवों को राहत देने में मदद करते हैं। इन्हें आप कुर्ती, जींस या कैजुअल ड्रेस के साथ पहनकर पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  

Untitled Design - 2026-11-25T153557.228

pinterest/Olivia Carter 🇺🇸

2. लो ब्लॉक हील या वेज सैंडल

पतली पेंसिल हील आपके पैरों में सूजन या छाले जैसी परेशानी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आप रोजाना पहनने के लिए चौड़ी ब्लॉक हील या कम ऊंचाई की वेज हील ट्राई कर सकती हैं। आपको इन हील में कई कलर मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी चॉइस के हिसाब से खरीद सकती हैं।

Untitled Design - 2026-11-25T153611.876

pinterest/mansi

3. हल्के वजन वाले लोफर्स और म्यूल्स

ऑफिस या सेमी-फॉर्मल आउटफिट के साथ पहनने के लिए आप हल्के वजन वाले लोफर्स और म्यूल्स चुन सकती हैं। इन्हें पहनने पर एड़ी में दर्द नहीं होता है और पैर खूबसूरत भी नजर आते हैं। इन्हें आप फॉर्मल पैंट, शर्ट और जींस के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। इस तरह के फुटवियर प्रोफेशनल लुक देते हैं।

footwears for women

pinterest/Fizzy Goblet

4. कोल्हापुरी या एथनिक फ्लैट मोजरी

अगर आपकी हाइट बहुत लंबी है और आप हलके फुटवियर पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए कोल्हापुरी चप्पल या एथनिक फ्लैट मोजरी सही रहेगी। इनमें भी गद्देदार सोल लगे होते हैं, जो पैरों को आराम देते हैं। इन्हें आप कॉलेज या ऑफिस में सूट, साड़ी और एथनिक ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। 

comfortable footwears for daily use

pinterest/EtsyDE 

5. कैजुअल स्नीकर्स या वॉकिंग शूज

हल्की रबर ग्रिप और लचीली सोल के साथ बने स्नीकर्स भी आपके पैरों को राहत देने में मदद करेंगे। जिन लड़कियों या महिलाओं को मेट्रो, बस या पैदल चलना होता है, वे अपने लिए इस तरह के कैजुअल स्नीकर्स या वॉकिंग शूज खरीद सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

comfortable footwears for daily use (1)

pinterest/Allegro 

यह भी पढ़ें- Kolhapuri Footwear for Women: तीज त्योहार पर पहनने के लिए यहां देखें लेटेस्ट कोल्हापुरी फुटवियर के डिजाइंस, पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती

6. स्ट्रैपी या बैक-सपोर्ट फ्लैट सैंडल

आपके लिए स्ट्रैपी या बैक-सपोर्ट फ्लैट सैंडल भी बेस्ट हो सकती है। इसमें एड़ी के पीछे पतली पट्टी या इलास्टिक सपोर्ट लगा होता है, जिससे तेज चलने या सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। इसे आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

comfortable footwears for women

pinterest/SHEIN 

फुटवियर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें

फुटवियर की खरीदारी करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे -

  • फुटवियर खरीदते समय उसे हल्का मोड़कर देखें, की सोल लचीला है या नहीं?
  • पंजे के आगे थोड़ी खाली जगह जरूर होनी चाहिए, ताकि पैरों में छाले और उंगलियों में दर्द न हो।
  • फुटवियर लेते समय साइज का खास ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- Winter Shoes for Women: सर्दियों में महिलाएं जरूर ट्राई करें इस तरह के शूज, मिलेगा कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक

निष्कर्ष:   सही फुटवियर न केवल आपके पहनावे को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि इन्हें पहनने के बाद पूरे दिन हल्का महसूस होता है। आप भी इस लेख में बताएं गए कुछ फुटवियर को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आप पूरा दिन आसानी से बिना किसी परेशानी के बिता सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

main image credit: pinterest/asha Collection/Noor N Style/Bhumi Garg   

FAQ
क्या रोजाना स्नीकर्स पहनना हर तरह के कपड़ों के साथ अच्छा लगता है?
जी हां, सफेद या न्यूट्रल रंग के स्नीकर्स जींस, ट्राउजर, ड्रेस और यहां तक कि लॉन्ग कुर्ती के साथ भी काफी ट्रेंडी दिखते हैं।
नए फुटवियर से पैरों में छाले या कटने की समस्या से कैसे बचें?
पट्टियों के अंदरूनी किनारों को पहले से चेक करें, और शुरुआती दिनों में उन जगहों पर हल्का पेट्रोलियम जेली या एंटी-चैफिंग बाम लगा लें।
बारिश या धूल भरे मौसम में किस मटेरियल के फुटवियर ज्यादा चलते हैं?
सिंथेटिक लेदर, रबर या वॉशेबल मैश फैब्रिक वाले फुटवियर जल्दी खराब नहीं होते और इन्हें साफ करना भी आसान होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।