Cotton Kurta for Summer: तपती गर्मी में डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन कुर्ता डिजाइंस, देंगी डिफरेंट लुक

गर्मी के मौसम में अगर आप भी स्टाइलिश लुक पाने के साथ-साथ ऐसे आउटफिट की तलाश में होती हैं, जिसमें आप आरामदायक महसूस कर सके, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट कॉटन के कुर्ते डिजाइंस बताएंगे, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट है।
ब्लू योक डिज़ाइन कॉटन स्ट्रेट कुर्ता
अगर आप भी इस साल गर्मी के मौसम में भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और ढीले ढाले आउटफिट की तलाश में है, तो आपके लिए यह लेटेस्ट ब्लू योक डिज़ाइन कॉटन स्ट्रेट कुर्ता परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के कुर्ते को आप ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।

रस्ट बूटी प्रिंटेड कॉटन स्ट्रेट कुर्ता
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह के कॉटन के रस्ट बूटी प्रिंटेड कॉटन स्ट्रेट कुर्ता को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप जींस या लेगिंग के साथ शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे कुर्ते डिजाइंस आपको पर्फेक्ट लुक देने में मदद करेंगे साथ ही खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

क्रीम रंग का कढ़ाईयुक्त स्लीवलेस कुर्ता
यही नहीं अगर आप अपने कॉलेज में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं और एक जैसे कपड़े पहनकर परेशान हो गई हैं, तो अब आप इस तरह के क्रीम रंग का कढ़ाईयुक्त स्लीवलेस कुर्ता को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। आपको इस तरह के कुर्ते ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Lavender Suit For Ashtami Puja: लाल-पीले रंगों से हटकर इस बार अष्टमी पर ट्राई करें 'लेवेंडर सूट', सादगी और एलिगेंस
सरसों के रंग का कॉटन कुर्ता
अगर आप और रोजाना ऑफिस में एक जैसे कपड़े पहनकर जाती हैं, लेकिन अब कुछ और डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का सरसों के रंग का कॉटन कुर्ता भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे पहनकर आप रॉयल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। ऐसा कुर्ता आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर मिल जाएगा।

मैरून और सफेद बंधनी प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता
आपके लिए यह लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला मैरून और सफेद बंधनी प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप ऑफिस या कॉलेज दोनों जगह पहनकर जा सकती हैं खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए ऐसे कुर्ते एकदम सही ऑप्शन रहेंगे। उसके साथ आप लेगी या जींस शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Stylum/Fabindia/VISHUDH/Vastramyaa/libas
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।