Flat Footwear with Saree: साड़ी के साथ हील्स पहनना लगता है मुश्किल? ट्राई करें ये स्टाइलिश फ्लैट फुटवियर, मिलेगा कंफर्ट

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहनें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो साड़ी के साथ कौन से फुटवियर पहनें इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फुटवियर बताएंगे, जो साड़ी के साथ पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
लेजर कट ओपन टो फ्लैट्स
अगर आप किसी भी खास मौके या फंक्शन पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के लेजर कट ओपन टो फ्लैट्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे फ्लैट फुटवियर साड़ी के साथ पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देंगे।
बेज रंग की ओपन टो फ्लैट्स
अगर आप आउटफिट के साथ फुटवियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं और हमेशा कौन से फ्लैट्स पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत और नए डिजाइन वाली बेज रंग की ओपन टो फ्लैट्स बेस्ट हो सकती हैं, जो खासकर साड़ी के साथ पहनने के लिए एक परफेक्ट मैच रहेगी। इस तरह की फुटवियर को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
रोज गोल्ड ओपन टो फ्लैट्स
आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली रोज गोल्ड ओपन टो फ्लैट्स भी बेस्ट रहेगी, जिसे आप न सिर्फ साड़ी के साथ, बल्कि किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और साड़ी वाले लुक को भी डिफरेंट और रॉयल टच देंगे।
यह भी पढ़ें- Party Wear Belly: हॉफ बेली फ्लैट्स के 4 नए डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
क्रॉस पैटर्न ओपन टो फ्लैट्स
अगर आप किसी खास फंक्शन में साड़ी पहनकर जाने वाली हैं, तो अपने साड़ी लुक को डिफरेंट और खास बनाने के लिए आप इस तरह की क्रॉस पैटर्न ओपन टो फ्लैट्स भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे और रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
बेज रंग की गोल्डन चेन फ्लैट्स
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और साड़ी के साथ पहनने के लिए इस तरह के बेज रंग की गोल्डन चेन फ्लैट्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर की शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर और गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। इसे आप साड़ी के अलावा ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Mochi/JM Looks/Inc 5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।