पार्टी में जाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो आउटफिट के साथ हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली एक्सेसरीज को लुक में ऐड करते हैं। इससे कई बार तो हम अच्छे लगते हैं तो कई बार सामान रखने के लिए जगह ढ़ूंढ़ते हैं। इसकी वजह से हम अक्सर एक बड़ा बैग लेकर जाते हैं। लेकिन अब आपको अपने आउटफिट के साथ ज्यादा बड़े बैग को कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसके साथ क्लच को भी पेयर कर सकती हैं। क्लच के अलग-अलग डिजाइन में आपको बताते हैं।
फ्लावर डिजाइन वाला क्लच
अगर आप कुछ स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए वेस्टर्न ड्रेस को वियर कर रही हैं, तो ऐसे में आप साथ में क्लच को जरूर ऐड करें। क्लच ड्रेस के साथ अच्छा लगेगा। इसमें आपको आगे की तरफ फ्लावर वाला डिजाइन मिलेगा। इसेक साथ आपको चेन वाली लटकन मिलेगी। इसमें इतना स्पेस आपको मिल जाएगा। जिसमें आप अच्छे से सामान रख सके। इसके बाद आपको बड़ा बैग कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रोज फ्लावर डिजाइन वाला क्लच
आप कुछ अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप रोज फ्लावर डिजाइन वाले क्लच को पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के क्लच में आपको पूरे में रोज फ्लावर का डिजाइन मिलेगा। इससे क्लच और भी सुंदर नजर आएगा। साथ ही, इसे स्टाइल करके आउटफिट लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप सुंदर लगेंगी। इस तरह के क्लच को आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में लेकर जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fancy Purse Designs: साड़ी से लेकर सलवार-सूट के साथ स्टाइल करें क्लच पर्स, देखें फैंसी डिजाइंस
सिंपल डिजाइन वाला क्लच
पार्टी लुक सिंपल तरीके से क्रिएट करना है, तो ऐसे में आप सिंपल क्लच को पेयर कर सकती हैं। इस तरह के क्लच आउटफिट के साथ सुंदर लगते हैं। इसमें आपको डिजाइन भी कई सारे मिलते हैं। इसमें आपको ज्योमैट्रिकल पैटर्न वाला डिजाइन मिलेगा। इसके ऊपर एक हूक मिलेगा। इसके साथ चेन वाली लटकन। इस तरह के क्लच को साथ में पेयर करके आप अच्छी लगेंगी। इस तरह के क्लच आपको 300 से 600 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Clutch Bags:क्लासी लुक के लिए साड़ी के साथ स्टाइल करें ये क्लच बैग
इस बार पार्टी में कैरी करें ये क्लच। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपका सारा सामान आ जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra, Toobacraft
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों