Cigarette Pant Designs: एक बार फिर दिखा महिलाओं में सिगरेट पैंट का क्रेज, कुर्ती के साथ पहनने के लिए है बेस्ट

सिगरेट पैंट का क्रेज इन दिनों अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में अगर आपको भी पैंट-कुर्ती या पैंट सूट पहनने का बहुत शौक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट सिगरेट पैंट के डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप कुर्ती के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन पैंट डिजाइंस के बारे में।
एंकल लेंथ क्रिस क्रॉस सिगरेट पैंट
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत एंकल लेंथ क्रिस क्रॉस सिगरेट पैंट भी बेस्ट हो सकती है, जो आपके सूट वाले लुक को खास बना देगी। ऐसी पैंट को आप रेडीमेड खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी पैंट मिल जाएगी।

त्रिअंगुलर कटवर्क प्लीट्स सिगरेट पैंट
आप किसी भी कुर्ती या सूट के साथ इस तरह की खूबसूरत त्रिअंगुलर कटवर्क प्लीट्स सिगरेट पैंट को पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसे आप ऑफिस या कॉलेज में पहनकर भी जा सकती हैं।

ऑफ-व्हाइट रंग की एंकल लेंथ सिगरेट पैंट
अगर आप अपने ऑफिस में कुर्ता सेट पहनकर जाना पसंद करती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की ऑफ-व्हाइट रंग की एंकल लेंथ सिगरेट पैंट को किसी भी कुर्ते के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।

ऑलिव ग्रीन पिनटक प्लीट्स सिगरेट पैंट
आप चाहें, तो किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखने के लिए सिंपल कुर्ते के साथ मैचकर इस तरह की ऑलिव ग्रीन पिनटक प्लीट्स सिगरेट पैंट को शामिल कर सकती हैं। इस तरह की सिगरेट पैंट को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं और इसे कुर्ती के साथ शामिल कर सकती हैं।

बटन की डिटेलिंग वाली सिगरेट पैंट
अगर आप किसी खास इवेंट में जा रही हैं और वहां सूट पैंट पहनने का सोच रही है, तो अब आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली बटन की डिटेलिंग वाली सिगरेट पैंट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे पैंट के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जिसे आप शामिल कर न सिर्फ रॉयल लुक पा सकती हैं बल्कि भीड़ से हटके भी नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफिस वियर आउटफिट के साथ सर्दियों में ऐसे शामिल करें लॉन्ग ब्लेजर, मिलेगा परफेक्ट लुक
पिनटैक डिटेल मोती वर्क सिगरेट पैंट
आप चाहें, तो इस तरह की पिनटैक डिटेल मोती वर्क सिगरेट पैंट को भी किसी भी तरह की कुर्ती के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे सिगरेट पैंट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या ऑफलाइन भी बाजार से कपड़ा खरीद कर टेलर से इसे बनवा सकती हैं।

बेज रंग के ब्रोकेड सिगरेट ट्राउजर
यही नहीं आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली बेज रंग के ब्रोकेड सिगरेट ट्राउजर को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप किसी भी शर्ट या लॉन्ग कुर्ते के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Kiran Resiya/Pants bottom design/Rumana parveen/Daljit/lijolovbe
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।