Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

इन 5 Choker Necklace को डीप नेक ब्‍लाउज के साथ पहन कर पाएं परफेक्‍ट लुक, यहां देखें डिजाइंस

डीप नेक ब्लाउज के साथ परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं? चोकर नेकलेस के खूबसूरत डिजाइंस ट्राई करें और एक बेहतरीन लुक पाएं। स्टाइलिंग टिप्स के लिए लेख पढ़ें। 
Updated:- 2026-04-29, 20:35 IST
traditional choker necklace india

डीप नेक ब्लाउज अपने आप में ही एक स्टाइल स्टेटमेंट होता है, लेकिन अगर इसके साथ सही ज्वेलरी पेयर कर ली जाए तो पूरा लुक ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आता है। खासकर चोकर नेकलेस, डीप नेक ब्लाउज के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। यह न सिर्फ आपके नेकलाइन को हाइलाइट करता है बल्कि आपके पूरे आउटफिट को रॉयल टच भी देता है। अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए ये 5 चोकर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

मोती और एमरल्ड चोकर डिजाइन

मोती और एमरल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही क्लासिक और एवरग्रीन माना जाता है। सफेद मोतियों की सादगी और हरे एमरल्ड की रॉयल फील मिलकर एक ऐसा चोकर तैयार करते हैं, जो हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ जंचता है। डीप नेक ब्लाउज के साथ यह चोकर आपके कॉलर बोन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है। खासकर अगर आप शादी या फंक्शन में जा रही हैं, तो यह डिजाइन आपको रॉयल लुक देगा। आप इसे सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

choker necklace with deep neck blouse

राजपूती चोकर नेकलेस डिजाइन

राजपूती ज्वेलरी अपनी पारंपरिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। राजपूती चोकर नेकलेस आमतौर पर कुंदन, पोल्की और रंग-बिरंगे पत्थरों से बना होता है और बेहद आकर्षक लगता है।डीप नेक ब्लाउज के साथ यह चोकर पहनने पर आपका लुक पूरी तरह से रॉयल हो जाता है। अगर आप ब्राइडल या हैवी ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन एकदम सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- Choker Necklace For Engagement: सगाई के दिन पहनें ये 'स्टेटमेंट चोकर' नेकलेस, लहंगे और साड़ी पर आपको मिलेगा परफेक्ट लुक

choker designs for women

रजवाड़ी चोकर डिजाइन

रजवाड़ी चोकर डिजाइन अपने नाम की तरह ही बेहद शाही और एलिगेंट होती है। इसमें आमतौर पर गोल्ड बेस, कुंदन वर्क और बारीक कारीगरी देखने को मिलती है। यह चोकर उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो अपने लुक में एक रिच और ग्रैंड फील चाहती हैं।डीप नेक ब्लाउज के साथ यह चोकर आपके गले की खूबसूरती को और उभारता है। खास बात यह है कि इसे आप साड़ी के अलावा लहंगे या अनारकली सूट के साथ भी पहन सकती हैं।

pearl emerald choker design

पर्ल एंड बीड्स चोकर डिजाइन

अगर आप हल्का लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो पर्ल और बीड्स चोकर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें छोटे-छोटे मोती और रंगीन बीड्स का खूबसूरत मेल होता है, जो इसे बेहद एलिगेंट बनाता है। डीप नेक ब्लाउज के साथ यह चोकर बहुत अच्‍छा एथनिक लुक देता है। आप इसे पेस्टल कलर की साड़ियों या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Oxidised Choker Necklace Designs: प्लेन आउटफिट के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस, देखें डिजाइंस

rajasthani chokar jewellery

जड़ाऊ चोकर डिजाइन

जड़ाऊ चोकर डिजाइन अपनी हैवी कारीगरी और चमकदार लुक के लिए जाना जाता है। इसमें कीमती पत्थर, कुंदन और गोल्ड वर्क का शानदार मिश्रण होता है, जो इसे बेहद रिच और ग्लैमरस बनाता है। डीप नेक ब्लाउज के साथ यह चोकर पहनने पर आपका लुक तुरंत ही फेस्टिव और ग्रैंड हो जाता है। शादी, रिसेप्शन या किसी बड़े फंक्शन के लिए यह चोकर साड़ी के साथ पहनना एक दम परफेक्ट है।

rajputi choker necklace

तो फिर जल्‍दी ही शॉपिंग पर जाएं और अपने ब्‍लाउज की नेकलान के हिसाब से अपने लिए एक चोकर खरीद लाएं। ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।