Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Choker Necklace For Engagement: सगाई के दिन पहनें ये 'स्टेटमेंट चोकर' नेकलेस, लहंगे और साड़ी पर आपको मिलेगा परफेक्ट लुक

Choker Necklace For Engagement: अगर आप भी अपनी सगाई में डिफरेंट और यूनिक लुक पाना चाहती हैं, तो अब आप लहंगे या साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट चोकर नेकलेस सेट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन नेकलेस डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-03-30, 16:27 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे आउटफिट और साड़ी के साथ खूबसूरत एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर कुछ ही दिनों में आपकी सगाई होने वाली है और आप अपनी सगाई वाले लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी लहंगे या साड़ी के साथ मैचकर कुछ लेटेस्ट चोकर नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन चोकर नेकलेस डिजाइंस के बारे में।

पर्ल कुंदन फ्लावर ब्रास चोकर नेकलेस

अगर आप अपनी सगाई वाले लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का पर्ल कुंदन फ्लावर ब्रास चोकर नेकलेस भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी की शॉप से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। 

1 - 2026-03-30T162603.853

व्हाइट बीड मिरर वर्क चोकर नेकलेस

अगर कुछ ही दिनों में आपकी भी सगाई होने वाली है और आप अपनी सगाई पर पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत लहंगे और साड़ी के लिए नेकलेस की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह के व्हाइट बीड मिरर वर्क चोकर नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइंस आपके इंगेजमेंट लुक को अट्रैक्टिव और यादगार बनाने में मदद करेंगे।

2 - 2026-03-30T161625.211

मल्टीकलर स्टोन अर्टिफिशियल चोकर नेकलेस

अगर आप अपने सगाई वाले लुक को रॉयल और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो एक जैसे नेकलेस पहनने के बजाय आप अपनी सगाई के दिन मल्टीकलर स्टोन अर्टिफिशियल चोकर नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत भी दिखेंगी। आप इस तरह के नेकलेस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती है।

1 - 2026-03-30T162311.414

यह भी पढ़ें- Long Necklace Set Designs: ईद पर साड़ी और सूट के साथ खूब जचेंगे ये लॉन्ग नेकलेस सेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अर्टिफिशियल बीड स्टोन वर्क नेकलेस

अगर आप अपनी सगाई में भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो सगाई के दौरान किसी भी लहंगे या साड़ी से मैचकर इस तरह के खूबसूरत अर्टिफिशियल बीड स्टोन वर्क नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे।

3 - 2026-03-30T161628.723

गोल्ड टोंड पर्ल कुंदन लेयर्ड चोकर नेकलेस

आप चाहें, तो अपनी सगाई में इस तरह के गोल्ड टोंड पर्ल कुंदन लेयर्ड चोकर नेकलेस को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह नेकलेस आपको डिफरेंट और यूनिक लुक देने में मदद करेगा। ऐसे में एक जैसे नेकलेस पहनने के बजाय आप इसे ट्राई कर खूबसूरत दिख सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-03-30T161632.559

यह भी पढ़ें- Peacock Pattern Necklace: डिफरेंट और क्लासी दिखने के लिए ट्राई करें ये 'पीकॉक पैटर्न' नेकलेस, साड़ी और लहंगे पर दिखेंगी आप सबसे अलग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/EVERSTYLISH/Abeo/Vinayak enterprise

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।