Chikankari Suit Designs: नजर आएंगी सबसे अलग वियर करें चिकनकारी सूट, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Chikankari Suit Designs For Women: खूबसूरत दिखने के लिए महिलाओं को किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है। हर दिन वो सुंदर नजर आने के लिए अलग-अलग तरह के कपड़ों को स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अच्छा नजर आता है। साथ ही हम फैशन ट्रेंड के हिसाब से रेडी हो पाते हैं। इस बार आप एथनिक लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए चिकनकारी सूट के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। आइए बताते हैं किस तरह के सूट डिजाइंस को आप ट्राई कर सकती हैं।
रेड कलर चिकनकारी सूट करें स्टाइल
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए रेड कलर चिकनकारी सूट को वियर कर सकती हैं। सूट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इस तरह के सूट आपको सिंपल डिजाइन में मिल जाएंगे। इसके साथ दुपट्टा आपको प्लेन मिलेगा, ताकि पहनने के बाद सूट सुंदर लगे। आप इस तरह के सूट को किसी भी ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में आपको रेडीमेड सूट के साथ-साथ फैब्रिक भी मिल जाएगा, जिससे आप अपनी पसंद के डिजाइन के हिसाब से सूट तैयार करा सकती हैं।

येलो कलर चिकनकारी सूट करें स्टाइल
लुक खूबसूरत नजर आएगा, जब आप येलो कलर वाले चिकनकारी सूट को स्टाइल करेंगी। इस तरह के सूट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के सूट पूजा या फेस्टिवल में पहनने के लिए बेस्ट हैं। इसके पैंट में आपको वर्क नहीं मिलेगा। आपको दुपट्टे और ऊपर के सूट में चिकनकारी वर्क मिलेगा। इसे पहनने के बाद आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Sleeve Designs For Suits: सूट सिलवाने से पहले यहां देखें बाजू के ये लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक
व्हाइट कलर चिकनकारी सूट करें वियर
आप व्हाइट कलर चिकनकारी सूट को भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी अच्छा नजर आएगा। आपको इस तरह के सूट ऑप्शन मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे ट्राई करके आप अच्छी लगेंगी। इसमें आपको पिंक कलर के कॉन्ट्रास्ट कलर फ्लोरल वर्क मिलेगा। इससे सूट वर्क सबसे अलग नजर आएगा। आपको इसे ट्राई करना चाहिए, ताकि आप खूबसूरत दिखें।

यह भी पढ़ें- Office Wear Cotton Suit Designs: ऑफिस में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो जरूर ट्राई करें कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस
ब्लू कलर चिकनकारी सूट करें स्टाइल
खूबसूरत नजर आने के लिए आप ब्लू कलर चिकनकारी सूट को वियर कर सकती हैं। सूट में आपको नेकलाइन पर चिकनकारी वर्क मिलेगा। इसके अलावा पैंट और दुपट्टा आपको प्लेन डिजाइन में मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। आपको इस तरह के सूट को आप ट्राई कर सकती हैं। इसे आप कपड़ा लेकर डिजाइन करा सकती हैं। साथ ही रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

इस बार आप चिकनकारी सूट के ट्रेंडी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करने के बाद आप सबसे हटकर नजर आएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ KHAKA, GoSriKi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।