Wed Sep 23, 2026 | Updated 10:43 AM IST

बॉडीकॉन ड्रेस के साथ पेयर करें ये 3 बैक चेन्स, मिलेगा गॉर्जियस लुक

आजकल बैकलेस वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप भी गॉर्जियस और बोल्ड लुक के लिए वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस पहन रही हैं, तो इसके साथ बैक नेकलेस या राइमस्टोन चैन जरूर पेयर करें।
Updated:- 2026-09-23, 09:30 IST
image

ऑफिस पार्टी, नाइट पार्टी, कॉकटेल इवेंट से लेकर रेड कारपेट लुक्स तक, अधिकतर महिलाएं बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस न सिर्फ स्टाइलिश लुक देती है, बल्कि इसे पहनकर आप काफी कम्फर्टेबल भी महसूस करती हैं। अगर आप भी किसी इवनिंग फंक्शन या खास मौके पर वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस पहन रही हैं, तो इसके साथ कुछ ट्रेंडी बैक नेकलेस या राइमस्टोन चैन कैरी कर सकती हैं। यह एक बेहतरीन फैशन एक्सेसरी साबित हो सकती है, जो आपके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।

3 बैक नेक चैन डिजाइंस

अगर आप किसी भी खास मौके पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बॉडीकॉन ड्रेस पहन रही हैं या कोई भी बैकलेस ड्रेस पहनने वाली हैं, तो आपके लिए कुछ बैक नेक डिजाइंस बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

1. पर्ल फ्लावर बैकड्रॉप चैन डिजाइन

बैकलेस कट पर आप वेलवेट फैब्रिक के साथ इस तरह की पर्ल फ्लावर बैकड्रॉप चैन डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकता है, जो आपको रिच और रॉयल लुक देने में मदद करेगा। इस तरह की बैक चैन को आप ब्लैक, मूनलाइट ब्लू, वाइन या किसी भी गहरे रंग की वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 

5 (7)

(image credit:PINTEREST/ETSY)

2. पर्ल ब्राइडल डबल बैक चैन डिजाइंस

आपकी वेलवेट ड्रेस के बैक कट के साथ इस तरह की पर्ल ब्राइडल डबल बैक चैन डिजाइंस बेहद परफेक्ट लगेगी, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती है। इसके साथ आप मेसी बन या हाई पोनीटेल बना सकती हैं, ताकि यह बैक चैन आसानी से फ्लॉन्ट हो सके। इस तरह की ट्रेंडी चैन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स या नजदीकी लोकल मार्केट की ज्वेलरी शॉप्स पर आसानी से मिल जाएगी।  

2 (88)

(image credit:PINTEREST/ETSY)

3. क्रिस्टल पर्ल वी शेप बैक चैन डिजाइंस

आप चाहें तो किसी भी पार्टी में पहनने के लिए अपनी वेलवेट ड्रेस के साथ ऐसी खूबसूरत क्रिस्टल पर्ल वी शेप बैक चैन डिजाइंस कैरी कर सकती हैं। यह बॉडीकॉन ड्रेस के पूरे स्ट्रक्चर और बैक पोर्शन को हाइलाइट करने में मदद करेगी। इतना ही नहीं, इससे आपका बॉडी पोस्चर भी काफी ग्रेसफुल दिखेगा। राइमस्टोन चैन को आप किसी भी वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो आपके पार्टी लुक को स्टाइलिश और सबसे अलग बनाने में मदद करेगा।  

3 (18)

(image credit:PINTEREST/ETSY)

निष्कर्ष:अगर आप भी किसी खास मौके पर या नाइट पार्टी के दौरान अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो किसी भी तरह की बॉडीकॉन ड्र्रेस के साथ आप ऊपर बताई गई कुछ बैक चेन डिजाइंस को शामिल कर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। इस तरह की चैन डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।