Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

Chain Pendant Set Design : नेकलेस की जगह स्टाइल करें चेन पेंडेट सेट, देखें डिजाइंस

आउटफिट के साथ पहनने के लिए आप अलग-अलग तरह के पेंडेट सेट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। 
Updated:- 2025-07-26, 13:51 IST
image

आउटफिट स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब इसके साथ ज्वेलरी पहनने की बात आती है, तो ऐसे में अलग-अलग तरह के नेकलेस सेट डिजाइन को सर्च करते हैं। इसकी वजह से कई बार ये नेकलाइन के हिसाब से अच्छे लगते हैं, तो कई बार इनका डिजाइन ही लुक को क्रिएटिव बनाता है। इस बार आप ड्रेस के साथ पहनने के लिए चेन पेंडेट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे।

हार्ट डिजाइन वाला पेंडेट सेट

आप आउटफिट के साथ पहनने के लिए आप हार्ट डिजाइन वाले पेंडेट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इनके साथ स्टड इयररिंग्स भी मिल जाते हैं। जिसे वियर करे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इसे आप आसपास की लोकल मार्केट से भी जाकर खरीद सकती हैं। यह आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगा।

heart design pendent set

फिश डिजाइन वाला पेंडेट सेट

स्टाइलिश लुक के लिए आप फिश डिजाइन वाले पेंडेट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सेट पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको चेन के साथ पेंडेट में फिश और लोटस फ्लावर का डिजाइन मिलेगा। इसमें स्टड इयररिंग्स भी आपको सेम डिजाइन के मिलेंगे। इसे पहनकर आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप काफी सुंदर दिखाई देंगी। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 100 से 300 रुपये में मिल जाएंगे।

pendant set

इसे भी पढ़ें: Rajwadi Kangan Designs: नई दुल्हन शादी में शाही लुक के लिए पहनें ये रजवाड़ी कंगन, हर कोई रह जाएगा निहारता

क्रिस्टल डिजाइन वाला पेंडेट सेट

आप लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए क्रिस्टल डिजाइन वाले पेंडेट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेट सेट आप किसी भी स्टाइलिश आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक काफी अच्छा और खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही, आपके लुक में चार चांद लगा देगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएंगे।

Crystal pendant set

इसे भी पढ़ें: मॉडर्न आउटफिट्स के साथ कुछ इस तरह स्टाइल करें ट्रेडिशनल ज्वैलरी

इस बार आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए इन पेंडेट सेट को स्टाइल करें। इससे लुक काफी सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आप अच्छी लगेंगी। मार्केट में इस तरह के सेट डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप चाहें तो किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।