herzindagi
celebs inspired lehenga looks for women

Lehenga Looks: इन सेलेब्स की तरह संगीत फंक्शन में स्टाइल करें लहंगा, लगेंगी खूबसूरत

Sangeet Function Lehenga Look: संगीत फंक्शन के लिए अगर आप लहंगा डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए इन सेलेब्स के स्टाइल किए गए लहंगा को वियर कर सकती हैं। इससे आप भी खूबसूरत नजर आएंगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 10:49 IST

Lehenga Looks For Sangeet Function: शादी में जाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इससे पहले होने वाले प्री वेडिंग फंक्शन उससे भी ज्यादा मजा आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें डांस, गाना और खुलकर मौज मस्ती करने का मौका मिलता है। लेकिन सबसे ज्यादा मजा आता है हर फंक्शन के लिए अलग-अलग तरीके से तैयार होना। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग कलर और डिजाइन के आउटफिट को सर्च करते हैं। लेकिन अगर आप सेलेब्स की तरह संगीत फंक्शन में लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इस एक्ट्रेस के लुक्स को देखकर लहंगा खरीद सकती हैं। 

गोल्डन शिमर लहंगा लुक (Golden Shimmer lehenga Look)

Golden shimmer lehenga look

अगर आपको रफल लहंगा पहनना पसंद है तो आप किश्वर मर्चेंट के इस लहंगा लुक को संगीत फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर के शिमर लहंगा को वियर किया है। इसमें ऊपर के ब्लाउज में शिमर वर्क हो रखा है। नीचे के लहंगे को साटन के कपड़े से तैयार किया गया है, ताकि उसमें भी शाइन नजर आए। दुपट्टे को भी सेम कपड़े से रफल स्टाइल में तैयार किया गया है। आप इस तरह के लहंगे को संगीत फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगा मार्केट में 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगे।

पिंक जरी वर्क लहंगा (Pink Zari Work Lehenga)

Pink zari work lehenga look

आजकल जरी वर्क काफी ट्रेंड में है। ऐसे में संगीत फंक्शन के लिए आप इस तरह के लहंगा को भी वियर कर सकती हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने पिंक कलर के जरी वर्क लहंगे को वियर किया है। जिसमें फ्लावर पेटल्स के डिजाइन को क्रिएट किया है। इसके ब्लाउज पर भी सेम वर्क किया गया है, ताकि लहंगा हैवी लगे। चुन्नी को नेट फैब्रिक और कट वर्क बॉर्डर के साथ तैयार किया गया है। आप भी इस तरह के लहंगा को मार्केट से खरीदकर संगीत फंक्शन के लिए लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे 2000 से 2500 रुपये में मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Bridal Wear : शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लहंगे, दिखेंगी अप्सरा

लेमन कलर लहंगा (Lemon Colour Lehenga)

Lemon colour lehenga look

अगर आप मिरर वर्क को पसंद करती हैं तो युविका चौधरी की तरह संगीत फंक्शन में इस मिरर वर्क लहंगा को वियर कर सकती हैं। इस लहंगा को साटन और नेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। लंहगा सिंपल मिरर गोटा के साथ रेडी किया गया है। वहीं ब्लाउज को हैवी टच देने के लिए मिरर वर्क किया गया है। दुपट्टे को नेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। जिसमें कट वर्क मिरर बॉर्डर को लगाया गया है। आप भी इस लेमन कलर के लहंगे को संगीत फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही गर्मी में आप कंफर्टेबल रहेंगी।

गर्मी की शादी के फंक्शन में सेलेब्स की तरह आप भी इन लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक और अट्रैक्टिव नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: मॉडर्न लुक पाने के लिए ट्राई करें स्लिट कट लहंगे के ये डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Pallav paliwal

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।