herzindagi
celebrity look golden colour lehenga designs

Golden Lehenga: गोल्डन कलर लहंगे के ये डिजाइंस हैं नए और ट्रेंडी, जानें कैसे करें स्टाइल

परफेक्ट सेलेब्रिटी लुक पाने के लिए आपको बॉडी टाइप के हिसाब से डिजाइन व कलर कॉम्बिनेशन को चुनना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 19:55 IST

शादी हो या कोई ओकेजन हम सभी लहंगा पहनना पसंद करते हैं। इसमें आपको कई डिजाइंस और पैटर्न मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर रंग हम पर खिलकर नजर आए। वहीं कलर्स में एक गोल्डन कलर ऐसा है जो लगभग सभी स्किन टोन और बॉडी टाइप पर सूट करता है। 

लहंगे को स्टाइल करने के भी कई तरीके होते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गोल्डन कलर के लहंगे के कुछ आसान डिजाइंस और बताएंगे इन लहंगों को स्टाइल करने के आसान डिजाइंस- 

कट वर्क लहंगा डिजाइन 

cut work golden lehenga

बिना दुपट्टे के लहंगे को पहनना चाहती हैं तो इस तरीके के मॉडर्न लुक वाले लहंगे आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इस तरह के कट वर्क वाले लहंगे के साथ आप ब्लाउज के लिए मॉडर्न वर्क या नेकलाइन को चुनें। इसके लिए आप स्वीटहार्ट या ऑफ शोल्डर डिजाइन के ब्लाउज को पहन सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप मेसी लुक वाले हेयर स्टाइल को चुनें।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Looks: मनीष मल्होत्रा के इन डिजाइनर लहंगों को आप भी करा सकती हैं रीक्रिएट

रॉयल गोल्डन कलर लहंगा

royal look lehenga

जरदोजी वर्क वाले इस खूबसूरत मल्टी-कलर लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस तरह के हैवी लहंगे खासकर हम घर की किसी शादी में पहनना पसंद करते हैं। इस तरीके के मिलते-जुलते लहंगे आपको मार्केट में लगभग 10,000 रुपये तक में मिल जाएंगे।

HZ Tip:  इस तरीके के लहंगे के साथ आप मल्टी-लेयर पर्ल स्टेटमेंट ज्वेलरी को स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Looks: ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में काफी सटल और सोबर लुक्स में नजर आईं राधिका मर्चेंट, देखें तस्वीरें

यह विडियो भी देखें

फैंसी लुक गोल्डन लहंगा  

embroidery work golden lehenga

कढ़ाई वर्क वाले इस लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस तरह का लहंगा देखने में काफी मॉडर्न लुक देने में मदद कर रहा है। वहीं इसमें सीक्वेन वर्क किया गया है। इस तरह के लहंगे के साथ आप ग्रीन या मैरून कलर की ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं। 

HZ Tip: इस तरीके के लहंगे के साथ आप ग्रीन कलर की डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।  

 

अगर गोल्डन कलर लहंगे के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।