
Manya Pathak At Cannes 2024: कांस 2024 का थीम सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ एंपावरमेंट को दर्शाता है। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज इस बार पहली बार कांस 2024 की पहली बार वॉक करते नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी मान्या पाठक कांस 2024 फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आईं हैं।
मॉडल और एक्ट्रेस का लुक फैरी प्रिंसेस जैसा रहा है। तो आइये देखते हैं मान्या पाठक के सभी कांस 2024 लुक और जानेंगे इनके सभी लुक्स की खासियत क्या है-
View this post on Instagram
मान्या ने इस लुक के लिए ऑफ शोल्डर स्टाइल गाउन को चुना है। इस रॉयल ब्लू गाउन में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि इस लुक को रेड कारपेट से पहले मान्या ने कैरी किया है। प्लेन लुक के साथ मान्या ने स्टाइलिंग भी काफी सिंपल और सटल ही रखी है।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: RJ Karishma ने किया Cannes 2024 में डेब्यू, स्टाइलिश साड़ी लुक में लूटी वाहवाही
View this post on Instagram
रेड कारपेट पर वॉक करते समय इस लुक को मान्या ने कैरी किया है। इस हेड गियर के साथ प्रिंसेस फैरी गाउन में एक्ट्रेस का बॉडी शेप परफेक्ट तरीके से डिफाइन होकर नजर आ रहा है। अंजलि फौगाट डिजाइनर ने इस खूबसूरत बेबी पिंक शिमर साटन गाउन को डिजाइन किया है। स्लीक हेयर स्टाइल और बोल्ड लिप शेड के साथ में लुक को कम्प्लीट किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: पहली बार कांस 2024 का हिस्सा बनी कियारा आडवाणी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
View this post on Instagram
सिंपल नेट वर्क वाले हैवी गाउन में मान्या का लुक काफी बेहद खूबसूरती के साथ कॉम्प्लीमेंट करता नजर आ रहा है। इस खूबसूरत गाउन को मितिका डिजाइनर ने डिजाइन किया है। ओपन हेयर स्टाइल के साथ में मान्या ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इस गाउन पर चिकनकारी वर्क कढ़ाई की गई है, जो इस लुक में डालने का काम करती है।
अगर आपको कांस 2024 में कैरी किए मान्या पाठक के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें