Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:09 PM IST

ब्राउन आउटफिट में क्लासी दिखने के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

ब्लैक कलर के आउटफिट्स अधिकतर लोगों को पसंद होते हैं। वहीं बात करें ब्राउन कलर के आउटफिट की, तो इसमें भी रॉयल दिखा जा सकता है। इन्हें पहनने से पहले अगर कुछ ट्रिक्स आजमा ली जाएं, तो इससे आप और शानदार लुक पा सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-17, 14:59 IST
image

कहा जाता है कि ब्लैक कलर के आउटफिट्स रॉयल और गॉर्जियस लुक देते हैं, लेकिन ब्लैक और व्हाइट के अलावा भी फैशन की दुनिया में कुछ कलर्स ऐसे हैं, जो आपको डिफरेंट और एलिगेंट टच दे सकते हैं। बस इन्हें स्टाइल करने का तरीका सही होना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी बेहद लग्जरी और रिच लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि ब्राउन आउटफिट कैरी करते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

कंट्रास्ट आउटफिट का रखें ख्याल

ब्राउन कलर के आउटफिट्स में अगर आप भी डिफरेंट और यूनिक लुक पाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप ब्राउन के साथ कंट्रास्ट का आउटफिट चुनें। मान लीजिए अगर आप डार्क ब्राउन कलर की पैंट या ट्राउजर पहन रही हैं, तो इसके ऊपर लाइट कलर की शर्ट पहनें। वहीं, अगर आपकी शर्ट या अपर वियर लाइट ब्राउन कलर का है, तो इसके कंट्रास्ट में थोड़ा डार्क बॉटम वियर चुन सकती हैं। यह आपको परफेक्ट लुक देगा।

1 - 2026-07-17T144120.440

गोल्डन एक्सेसरीज ही चुनें

जब भी आप ब्राउन कलर का आउटफिट पहनें, तो इसके साथ सिल्वर एक्सेसरीज पहनने की गलती बिल्कुल न करें। ब्राउन आउटफिट के साथ हमेशा गोल्डन कलर की एक्सेसरीज ही आपको परफेक्ट और बेहतरीन लुक दे सकती हैं। ऐसे में आप गोल्डन एक्सेसरीज को ब्राउन आउटफिट के साथ पेयर करके एक शानदार और रॉयल लुक पा सकती हैं।

फुटवियर का करें सही चुनाव

ब्राउन आउटफिट में सबसे अलग और डिफरेंट दिखने के लिए आपको फुटवियर और बैग का खास ध्यान रखना होगा। इन दोनों चीजों का आप सही तरीके से चुनाव करें। जब भी आप ब्राउन आउटफिट पहनें, तो न्यूड, बेज या ब्राउन शेड के फुटवियर ही चुनें। आप चाहें, तो ब्लैक कलर के क्लासिक फुटवियर भी ट्राई कर सकती हैं। ज्यादा चमकीले और अलग-अलग रंग-बिरंगे फुटवियर आपके ब्राउन आउटफिट वाले लुक को बिगाड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Footwear Ideas for Engagement Look: हैवी लहंगे के साथ कैरी करें ये कंफर्टेबल फुटवियर, दिखेंगी खूबसूरत

हैंड बैग चॉइस का भी रखें ध्यान

बात करें ब्राउन आउटफिट के साथ हैंड बैग की, तो आप अपने हैंडबैग का कलर भी थोड़ा लाइट या बेज कलर का ही चुनें। ऐसा करने से आप एक बेहतरीन और शानदार लुक पा सकती हैं। अपने इस ब्राउन आउटफिट वाले लुक को पूरा करने के लिए आप मिनिमल मेकअप भी कर सकती हैं। यह आपको एक बेहद एलिगेंट और गॉर्जियस लुक देगा।

2 - 2026-07-17T152451.410

अगर आप भी ब्राउन कलर के किसी भी आउटफिट में अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो ऊपर दी गई इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।

यह भी पढ़ें- 300 रुपए तक मिल जाएंगे ये ट्रेंडी वेडिंग हैंड बैग्स, बढ़ा देंगे खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।