Wedding Lehenga: दोस्त की शादी आने वाली है ऐसे मे सबसे खास दिखने के लिए जरूरी है कि आप अच्छे और लेटेस्ट डिजाइन के कपड़ो को स्टाइल करें, ताकि सबसे नजरें आपके ऊपर ही टीकी रह जाए। इसके लिए आप सेलेब्रिटी स्टाइल लहंगे को वियर कर सकती हैं। इनके स्टाइल किए गए लहंगे के डिजाइन ट्रेंडी भी हैं और शादी के लिए बेस्ट हैं आप भी इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं और सबसे सुदंर दिख सकती हैं।
View this post on Instagram
आप तमन्ना भाटिया की तरह हैवी जरी वर्क वाला लहंगा वियर कर सकती हैं। इसमें आपको चोली से लेकर चुन्नी तक में इसी तरह का वर्क मिलेगा, जो इस लहंगा लुक को हैवी दिखाएगा। उन्होंने इसमें पपर्ल कलर लहंगे को वियर किया हुआ है। जिसमें वो बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। इस लहंगे को Gopi Vaid द्वारा डिजाइन किया गया है। आप मार्केट से इस तरह के लहंगे में लाइट वर्क डिजाइन खरीद सकती हैं, वो आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगा। जिसे स्टाइल करके आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत नजर आएगी।
HZ Tips: इस तरह के लहंगे के साथ आप चोकर नेकलेस और स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आपको ज्यादा हैवी पहनने का मन नहीं है तो आप शमिता शेट्टी द्वारा स्टाइल किए गए लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने जरी वर्क चोली (ब्राइडल लहंगे के ट्रेंडी डिजाइन) के साथ लहंगे को वियर किया है, जिसके साथ उन्होंने चुन्नी के साथ लॉन्ग श्रग पहना है। साथ में ग्रीन स्टोन वर्क ज्वेलरी। इस लहंगे को Punit Balana द्वारा डिजाइन किया गया है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा हैवी वर्क बाजार से जाकर खरीद सकती हैं। इस तरह के लहंगा सेट आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
HZ Tips: इस तरह के लहंगे के साथ आप लॉन्ग नेकलेस सेट और सिंपल मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Engagement lehenga Design: सगाई स्पेशल लहंगा डिजाइन से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, ऐसे करें स्टाइल
View this post on Instagram
आजकल सिल्क फेब्रिक में लहंगे काफी ट्रेंड में है आप भी भूमि पेडनेकर के वियर किए गए लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सिल्क फेब्रिक (वेलवेट लहंगा डिजाइन) से तैयार किए गए लहंगे को स्टाइल किया हुआ है। जिसमें नीचे की तरह और चोली में वेलवेट के कपड़े पर थ्रेड हुआ है। आप भी हैवी लहंगे में इस तरह की कलेक्शन को ट्राई कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
HZ Tips: इसके साथ आप हैवी नेकलेस और स्टड इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bridal Wear : शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लहंगे, दिखेंगी अप्सरा
इन लहंगा लुक को ट्राई करें और अपनी दोस्त की शादी में सबसे अलग नजर आए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।