Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:08 AM IST

Celebrity Style : सेलिब्रिटीज के इन Blingy ड्रेसेस को पार्टी वियर लुक के लिए कर सकते हैं री-क्रिएट

एक्ट्रेसेस के किसी भी लुक को री-क्रिएट करने से पहले अपनी बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करें।
Updated:- 2024-10-07, 16:38 IST
image

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ऐसे में इनके पहनें हुए डिजाइनर कपड़े हम जैसे फैंस को कई बार अधिक पसंद आ जाते हैं। अक्सर हम रेड कारपेट लुक या किसी खास लुक के लिए इन सेलिब्रिटीज को कई स्टेटमेंट अवतार में देखते हैं।
आजकल की बात करें तो ब्लिंग करती हुई यानी चमकदार ड्रेसेस को अधिक पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं सेलिब्रिटीज द्वारा पहनें हुए कुछ ब्लिंग सूट, साड़ी या गाउन को, जिन्हें आप किसी भी फंक्शन के लिए कम बजट में री-क्रिएट कर सकती हैं।

स्कर्ट लुक करें रीक्रिएट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

अगर आप ज्यादा कलर्स को शामिल नहीं करना चाहती हैं तो इस तरह की ट्यूब स्टाइल स्कर्ट और फिशटेल लॉन्ग स्कर्ट को पहन सकती हैं। बता दें कि इस ड्रेस पर बारीक सिप्पियों से काम किया गया है। शैम्पेन गोल्ड कलर की इस ड्रेस के साथ मेकअप ग्लॉसी रखें और डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल करें। देखने में इस तरह का लुक काफी स्टाइलिश लुक देने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Weekly Fashion: इस हफ्ते इन ऐक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइलिश लुक्स से जीता फैन्स का दिल

मैट और ब्लिंग लुक का कॉम्बिनेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

 

अगर आप नाइट इवेंट के लिए स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की खूबसूरत मैट और शिमर के कॉम्बिनेशन को चुन सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक काफी स्टाइलिश और रॉयल नजर आएगा। इसे आप किसी भी फॉर्मल इवेंट में सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बनने के लिए चुन सकती हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो एक कान में इयरकफ और दूसरे में सिंपल मैचिंग गोल्डन स्टड्स पहनकर लुक में जान डाली जा सकती है।

बॉडी कॉन गाउन करें री-क्रिएट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

अगर आप पतली हैं और अपनी बॉडी शेप को परफेक्ट तरीके से आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो इस तरह के ब्लिंग करते हुए बॉडी कॉन गाउन को पहन सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ में आप ग्रीन डायमंड इयररिंग्स को स्टाइल करें। देखने में इस तरह का लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा। बालों के लिए हॉलीवुड कर्ल्स हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Fashion Face Off: करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के सलवार-सूट पहनें आई नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

अगर आपको ये सेलेब्रिटी स्टाइल लुक्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।