आलीशान शादी के बाद ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में भी चमके बॉलीवुड सितारे

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को बिजनेसमैन आंनद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ईशा अंबानी की शादी के बाद मुंबई के जीओ ग्राउंड में एक ग्रैड रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि फंक्शन में भी ईशा अंबानी और नीता अंबानी बेहद खूबसूतर नजर आ रही थीं।
ईशा अंबानी का आउटफिट
14 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ।न्यूली वेड कपल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में ईशा जहां क्रीम-गोल्डन लहंगे में पहुंचीं तो वहीं आनंद ब्लैक सूट में नजर आए। ईशा अंबानी का लहंगा फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। वहीं उनको एमी पटेल ने स्टाइल दिया और वरदान नायक ने उनका मेकअप किया था।
Read More: Isha Ambani Wedding: ईशा की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स का लगा मेला, सभी ने बिखेरा फैशन का जलवा
नीता अंबानी का लहंगा
अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के दौरान नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। उन्होंने पूरी शादी में बहुत ही सुंदर लहंगे पहने हैं। बेटी ईशा के वेडिंग रिसेप्शन में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ बेज और लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे पर जारदोजी और मुकैश वर्क था। नीता अंबानी का मेकअप बॉलीवुड के जानेमाने मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्टैक्टर ने किया था।
Read More: Isha Ambani Bridal Look: ईशा के ब्राइडल लहंगे में छुपा था मां नीता का प्यार, जानिए कैसे

दिया मिर्जा का स्टाइलिश लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा खूबसूरत हैं इसमें कोई शक नहीं मगर खूबसूरत होने के साथ ही वह बेहद स्टाइलिश भी हैं। ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में वह फैशन डिजइनर शांतनूनिखिल द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहन कर आईं थी। इस आउटफिट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने गोलेचा ज्वेल्स की ज्वेलरी भी पहन रखी थी जो उनके लुक्स को पूरा कर रही थी।
ऐशा दओल इन पर्पल
वैसे तो बॉलीवुड पार्टीज में ऐशा दओल को कम ही देखा जाता है मगर, ऐशा अपने पति के साथ ईशा अंबानी का रिसेप्शन अटेंड करने आईं थी। ऐशा ने पर्पल कलर का ब्रोकेड का लहंगा पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी और वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Read More: ईशा की शादी में दीपिका और अनुष्का की कॉपी कैट साड़ी में दिखी एश्वर्या राय बच्चन

न्यूली वेड सायना नेहवाल
गौरतलब है कि सायना नेहवाल की शादी की खबर 14 दिसंबर को ही आई हैं और वह सेम डे मुंबई में शाम को ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में भी नजर आईं थी। यहां वह अकेले ही आईं थी। सायना ने दिल्ली के फेमस फैशन स्टोर मेघा एंड जिगर का ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और इसके साथ डायमंड का नेकपीस पहना रखा था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
