दीपिका पादुकोण हों या फिर कल्कि कोचलिन या फिर करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश हिरोइन्स इन्होंने इंडो साड़ी के फैशन को बेहद पॉपुलर कर दिया है। इंडो वेस्टर्न साड़ी में कई तरह से डिफ्रेंट डिज़ाइन आते हैं। कोई हिरोइन इंडियन साड़ी को पैंट के साथ पहनती है तो किसी को गाउन स्टाइल की साड़ी बेस्ट लगती हैं। मार्केट में इंडो वेस्टर्न साड़ियों को इतने डिज़ाइन हैं कि आप कन्फ्यूज़ हो जाएंगी कि क्या पहनें और क्या ना पहनें। अगर आप किसी पार्टी में इंडो वेस्टर्न साड़ी में जाएंगी तो लोग आपको मॉर्डन भी समझेंगें और आपकी तारीफें भी होंगी।
कल्कि को इस साड़ी में देखकर आप लोग यही समझेंगे कि उन्होंने बिना पेटीकोट के साड़ी पहनी है लेकिन ऐसा नहीं है ये डिज़ाइनर इंडो वेस्टर्न साड़ी है। कल्कि कोचलिन की ये साड़ी फैशन डिज़ाइनर निखिल थम्पी ने डिज़ाइन की है। फैशन शो के रैम्प वॉक पर उनकी मॉडल्स इस साड़ी का सारा कलेक्शन पहले ही शोकेज़ कर चुकी हैं। साड़ी का ये लुक हर लड़की पर जचता है।
शिल्पा शेट्टी भी पजामी के साथ साड़ी पहने नज़र आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की ये साड़ी फैशन डिज़ाइनर शांतनु एंड निखिल ने डिज़ाइन की है। ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ ये साड़ी जितना मॉर्डन लुक दे रही है उतना ही ट्रेडिशनल लुक भी दे रह ीहै। इस तरह की साड़ी हर उस लड़की को पसंद आएगी जिसे ज्यादा मॉर्डन दिखना पसंद है और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उसे कोई दिक्कत नहीं है।
करीना कपूर खान की ये साड़ी बेहद ग्लैमरस है। ऊपर से साड़ी दिखने वाली ये डि़जाइनर आउटफिट नीचे से स्लिट गाउन की तरह ग्लैमरस लग रही है। करीना कपूर खान की ये साड़ी कुछ साल पहले फैशन डिज़ाइनर आनन्द काबरा ने डिज़ाइन की थी। डिज़ाइनर ब्लाउज़ के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट इंडो वेस्टर्न साड़ी हर यंग लड़की की पहली पसंद जरुर होगी। अगर आप भी बेबो की तरह हॉट दिखना चाहती हैं तो आप अगली बार पार्टी में इसी तरह का साड़ी पहनकर जा सकती हैं।
फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की डिज़ाइनर इंडो वेस्टर्न साड़ी में दीपिका पॉदुकोण का ये एलीगेंट लुक हर उम्र की महिला के लिए परफेक्ट है। जिन महिलाओं को रॉयल और मॉर्डन लुक चाहिए वो दीपिका पादुकोण की तरह नेट जैकेट के साथ इंडो वेस्टर्न साड़ी का स्टाइल जरुर कैरी करें।
सोनम कपूर तो इंडो वेस्टर्न साड़ी का स्टाइल एक दो बार नहीं बल्कि कई बार कैरी कर चुकी हैं। सोनम की ये ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी फैशन डिज़ाइनर तरुण तहलानी ने डिज़ाइन की है तो उनकी रेड कार्पेट वाली दूसरी साड़ी फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना ने डिज़ाइन की है। सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा है। स्टाइल के मामले में वो इंटरनेशल स्टार्स को भी टक्कर देती हैं। इंडियन लुक हो या फिर वेस्टर्न अवतार सोनम कपूर का लुक हमेशा ही ग्लैमरस लगता है। हर लुक को कैरी करना सोनम कपूर को बाखूबी आता है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।