Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

दीपिका पादुकोण के गले में मंगलसूत्र देख फैंस ने कहा भाभी जी, जानिए इस मंगलसूत्र की खासियत

दीपिका पादुकोण इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है लेकिन उससे भी ज्यादा उनके फैंस अब मंगलसूत्र के डिज़ाइन के बारे में बात कर रहे हैं। 
Updated:- 2018-11-20, 18:47 IST
deepika padukone mangalsutra main

दीपिका पादुकोण इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है लेकिन उससे भी ज्यादा उनके फैंस अब मंगलसूत्र के डिज़ाइन के बारे में बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हुई थी। ये तो सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडियन और सिंधी दो अलग- अलग रीति-रिवाज़ से शादी की थी। अब तक दीपिका पादुकोण के डिज़ाइन वेडिंग लहंगे, ब्राइडल ज्वेलरी, मेकअप के बारे में तो सबने बात कर ली लेकिन दीपिका पादुकोण जब पहली बार मंगलसूत्र में नज़र आयीं तब उनके फैंस उन्हें देखकर इस कदर क्रेज़ी हो गये कि वो उन्हें भाभी जी भाभी जी कहकर चिल्ला रहे थे। 

deepika padukone mangalsutra inside

फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के डिज़ाइनर ऑफ व्हाइट सूट में  दीपिका का ये न्यूली मैरिड लुक बेहद दिलकश लग रहा था। रणवीर सिंह और दीपिका को एक साथ जब फैंस ने एयरपोर्ट पर इस लिबास में देखा तो कुछ फैंस रणबीर को बाबा बाबा कहकर पुकारने लगे तो रणवीर के कुछ फैंस दीपिका को भाभी जी भाभी जी कहकर पुकार रहे थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस की इन बातों को सुनते ही मुस्कुराने लगे।

Read more: रणवीर की इन बातों पर दीपिका की आंखें भर आईं, ऐसी रही ‘दीपवीर’ की संगीत सेरेमनी

deepika padukone mangalsutra inside

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर मंगलसूत्र में पहली बार नज़र आयीं। हाथों में शादी का लाल चूड़ा, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर लगाए दीपिका का ये न्यूली मैरिड लुक परफेक्ट था। अब जिस मंगलसूत्र में दीपिका पादुकोण को देखकर फैंस इतना एक्साइटिड हो रहे हैं दरअसल में उसकी खासियत क्या है ये भी जान लीजिए। 

Read more: दीपिका पादुकोण की ब्राइडल मेहंदी सेरेमनी के अंदर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

दीपिका पादुकोण ने जो मंगलसूत्र पहना है वो हर मायने में खास है। जिस तरह से सोनम कपूर का मंगलसूत्र पॉपुलर हुआ था उसी तरह से दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र का डिज़ाइन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे स्पेशली दीपिका पादुकोण की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है। सोर्सिस की मानें तो मंगलसूत्र में फ्लोरल पैटर्न के अंदर 3 डायमंड सोलिटेयर जड़े हुई है। दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। 

 

दीपिका पादुकोण के लिए हालांकि ये मंगलसूत्र रणवीर सिंह ने लिया था लेकिन आपको ये बता दें कि इसे खरीदने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ ही गए थे। मुम्बई के अंधेरी में एक ज्वेलरी शोरुम को आधे घंटे के लिए बंद किया गया था जिसमें दोनों ने अपनी वेडिंग ज्वेलरी और मंगलसूत्र स्लेक्ट किया था। दीपिका पादुकोण को लाइट वेट मंगलसूत्र ही पसंद था जिसे वो आसानी से हमेशा अपने साथ कैरी कर सकें। दीपिका पादुकोण की वेडिंग रिंग और उनकी सारी ब्राइडल ज्वेलरी भी इस दिनों सुर्खियों में छायी हुई है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।