herzindagi
bollywood actress deepika padukone bridal lehenga main

फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का कार्ड सामने आते ही अब उनके फैंस उनके ब्राइडल लहंगे के बारे में सब जानना चाहते हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-14, 12:35 IST

दीपिका पादुकोण की शादी होने वाली है। उनके ब्राइडल लहंगे की बात करें तो फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा से बेहतर उनके लिए शादी का लहंगा भला और कौन डिज़ाइन कर सकता है। दीपिका पादुकोण को मनीष मल्होत्रा का ब्राइडल अवतार इतना पसंद है कि वो उनके डिज़ाइनर शादी के लहंगे में पहले भी कई बार नज़र आ चुकी हैं। 

रेड ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण

bollywood actress deepika padukone bridal red lehenga

दीपिका पादुकोण का ये अवतार भी फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में नज़र आया था। ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ हाई वेस्ट लहंगा स्कर्ट, गले में चोकर नेकलेस और बीच की मांग निकाल कर बन बनाए जब दीपिका ने रैम्प पर वॉक किया था तो उनका ये लुक सुपरहिट रहा था। मनीष मल्होत्रा हमेशा ही अपनी ब्राइडल को मॉर्डन लुक देते हैं। ट्रेडिशनल अवतार में अगर ग्लैमरस दिखना पसंद करती हैं तो मनीष मल्होत्रा से बेस्ट डिज़ाइनर और कोई नहीं है। वैसे आपको ये भी बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इस फैशन शो में शाहरुख खान के साथ रैम्पवॉक किया था। 

Read more: इस फिल्‍म के लिए अपनी खूबसूरती को त्‍याग देंगी दीपिका पादुकोण

डीप ब्लू ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण 

bollywood actress deepika padukone bridal deep blue lehenga

दीपिका पादुकोण अपनी शादी पर अगर ट्रेडिशनल लाल रंग का लहंगा ना पहनें तो हो सकता है कि वो रणवीर सिंह के साथ शादी के सात फेरे इस तरह का डीप ब्लू कलर का लहंगा पहनें। वैसे ज्यादातर एक्ट्रेस शादी के दिन लाल लहंगा पहनना पसंद नहीं करती। कुछ अलग और खास लुक के लिए मनीष मल्होत्रा अगर उनकी शादी का लहंगा डिज़ाइन कर रहे हैं तो हो सकता है वो अपने फैशन शो की तरह ही दीपिका को कुछ अलग अवतार दें। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के  इस डीप ब्लू कलर के वेलवेल लहंगे में गोल्ड और सिल्वर थ्रेड की एम्ब्रॉयडरी हुई थी। दीपिका ने अपना ये लुक नीट हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट नेक पीस के साथ कम्पलीट किया था। इस फैशन शो में भी दीपिका शाहरुख खान के साथ ही रैम्प पर नज़र आयी थी।

चिकनकारी ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण

deepika padukone chikankari bridal lehenga

दीपिका पादुणोण रणवीर सिंह के साथ शादी के दिन हो सकता है कि इस तरह का चिकनकारी वाली ब्राइडल लहंगा भी पहने। इससे पहले मिज़वां फैशन शो में दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेड रनबीर कपूर के साथ ये ब्राइडल लहंगा पहनकर रैम्प पर चल चुकी हैं। मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर ब्राइडल लहंगे की खासियत यही होती है कि इनके साथ हैवी दुपट्टे की जरुरत नहीं होती। दीपिका हाई वेस्ट लहंगा पहनना पसंद करती हैं। हेयर स्टाइल की बात करें तो दीपिका का ब्राइडल हेयर स्टाइल भी उनके अब तक के ब्राइडल लुक की तरह ही नीट होगा।

यह विडियो भी देखें

 

बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर हीरोइन हैं। रणवीर सिंह के साथ शादी कर रही दीपिका पादुकोण उनके साथ कई फिल्में भी कर चुकी हैं। बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और पदमावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रोमांस तो उनके फैंस पहले ही देख चुके हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।