Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:43 AM IST

रक्षाबंधन 2026 पर साड़ी के साथ पेयर करें 5 बोट नेक ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

रक्षाबंधन 2026 के पावन अवसर पर अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं, तो ब्लाउज बनवाते समय कुछ ट्रेंडी बोट नेक डिजाइंस बनवा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-17, 19:23 IST
image

रक्षाबंधन का त्योहार हर महिला के लिए सजने-संवरने का खास मौका होता है। इस दिन एथनिक आउटफिट या साड़ी पहनकर बहनें खुद को खूबसूरत तरीके से सजाती हैं। बात करें साड़ी की, तो साड़ी की असली खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसके ब्लाउज के डिजाइंस बहुत मायने रखते हैं। अगर आप रक्षाबंधन 2026 पर सिंपल, प्रिंटेड या हैवी सिल्क साड़ी पहनने वाली हैं, तो इस साड़ी में मॉडर्न लुक पाने के लिए आप बोट नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं।

रक्षाबंधन पर साड़ी के साथ पहनने के लिए 5 ट्रेंडी बोट नेक ब्लाउज डिजाइंस

बोट नेक डिजाइन न केवल आपके कंधों और कॉलर बोन को खूबसूरत दिखाता है, बल्कि यह आपके पूरे साड़ी लुक को भी अट्रैक्टिव बना देता है। इस रक्षाबंधन आप भी अपने साड़ी लुक में चार चांद लगाने के लिए बोट नेक ब्लाउज के 5 ट्रेंडी और स्टनिंग डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं -

1. एम्ब्रॉयडर्ड एम्ब्लिश्ड बोट नेक

अगर आप रक्षाबंधन के मौके पर थोड़ा हैवी और पार्टी-वियर लुक पाना चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडर्ड एम्ब्लिश्ड बोट नेक एकदम परफेक्ट लगेगा।

  • स्टाइल करने का तरीका: बोट नेक ब्लाउज का यह डिजाइन साधारण जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी को भी क्लासी और रॉयल बनाने में मदद करेगा।
  • इसके साथ आप हैवी नेकलेस पहनने के बजाय स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर एलिगेंट लुक क्रिएट करें।  

5 - 2026-08-17T174522.461

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/Stylesatlife)

2. क्लासिक बोट नेक डिजाइन

अगर आप इस बार रक्षाबंधन पर अपने साड़ी लुक को भीड़ से अलग दिखाना चाहती हैं, तो क्लासिक बोट नेक डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस तरह के नेकलाइन वाले ब्लाउज को आप सिल्क साड़ी या बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

  • स्टाइल करने का तरीका: बनारसी साड़ी और बोट नेक ब्लाउज के साथ एथनिक वाइब देने के लिए आप कोल्हापुरी चप्पल जरूर पहनें।
  • साइड-पार्टेड लो बन या सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल इसके साथ बेहद रॉयल लुक देगी।  

1 - 2026-08-17T174521.601

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/Blouse Designs)

3. पोटली बटन डिटेलिंग बोट नेक

इस सिंपल बोट नेक के ऊपर वाले हिस्से पर और स्लीव्स के बॉर्डर पर छोटे-छोटे कपड़े के बने पोटली बटन्स लगाए जाते हैं, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। ऐसे ब्लाउज को आप रक्षाबंधन के दिन फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान पहन सकती हैं। इसे आप कॉटन, कांजीवरम या हैंडलूम सिल्क साड़ियों के साथ पेयर करें।

  • स्टाइल करने का तरीका: इस साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप मैचिंग कांच की चूड़ियां पेयर कर सकती हैं।
  • पतली सिल्वर चैन या झुमकी इयररिंग्स के साथ इसे मिनिमल रखें।  

4 - 2026-08-17T174514.748

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/Ramana)

यह भी पढ़ें- Boat Neck: ऑफिस से लेकर पार्टी वियर लुक के लिए बेस्ट रहेंगे बोट नेक ब्लाउज डिजाइंस

4. शियर नेट इल्यूजन नेकलाइन

आप चाहें तो इस साल राखी पर कुछ डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस तरह के पफ-स्लीव या शियर नेट बोट नेक ब्लाउज को हैवी बॉर्डर साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं।

  • स्टाइल करने का तरीका: गले को पूरी तरह खाली छोड़ें ताकि शियर नेट का पैटर्न साफ दिखे।
  • इसके साथ आप मीनाकारी इयररिंग्स कैरी करें और ब्रेडेड बन बनाएं।  

3 - 2026-08-17T174519.696

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/HouseofBlouse.com)

5. फुल स्लीव्स के साथ बोट नेक ब्लाउज

फुल स्लीव्स बोट नेकलाइन वाले ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप भी रक्षाबंधन पर बनवाकर अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे आप ऑर्गेंजा या नेट की साड़ियों के साथ कैरी करें।

  • स्टाइल करने का तरीका: पर्ल या एंटीक गोल्ड के लटकन वाले इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
  • इसके साथ आप मेसी बन बनवा सकती हैं, जो नेकलाइन की एम्ब्रॉयडरी को अच्छे से हाईलाइट करता है।  

2 - 2026-08-17T174518.216

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/Sidharth)

यह भी पढ़ें- बोट नेकलाइन को ऐसे करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी अप-टू-डेट

इस साल रक्षाबंधन 2026 को यादगार बनाने के लिए आप पारंपरिक साड़ियों के साथ बोट नेक डिजाइंस के इन खूबसूरत ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस को अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ पहनें और हर किसी से तारीफें बटोरें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
बोट नेक ब्लाउज किस तरह की साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगता है?
बोट नेक ब्लाउज मुख्य रूप से चंदेरी, कॉटन सिल्क, ऑर्गेन्जा और जॉर्जेट जैसी हल्की व एलिगेंट साड़ियों के साथ बहुत स्टाइलिश लगता है।
क्या कम हाइट या भारी चेस्ट वाली महिलाओं के लिए बोट नेक ब्लाउज सही रहता है?
जी हां, कम हाइट वाली महिलाएं इसे स्लीवलेस या 3/4 स्लीव्स के साथ पहनकर बेहद बैलेंस्ड और स्लिम लुक पा सकती हैं।
 रक्षाबंधन पर बोट नेक ब्लाउज के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहननी चाहिए?
बोट नेक में गला पूरी तरह कवर रहता है, इसलिए गले में कुछ न पहनें और सिर्फ बड़े स्टेटमेंट झुमके या चांदबाली कैरी करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।