Suit For Women: टिक जाएंगी सबकी निगाहें जब पहनेंगी आप नीले रंग के ये सलवार-सूट, देखें नए डिजाइंस

रोजाना से लेकर किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो हम कम्फ़र्टेबल ऑप्शन को चुनना पसंद करते हैं। कम्फ़र्टेबल ऑप्शन की बात करें तो सलवार-सूट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आजकल कई कलर्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
कलर्स में आजकल नीले रंग में काफी सारे सूट के डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लू कलर के सूट के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन स्टाइलिश सूट को पहनने के कुछ खास टिप्स-
फ्लोरल डिजाइन सूट

फ्लोरल वियर डिजाइन को गर्मी के मौसम में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई सारे कलरफुल ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। वहीं प्रिंटेड डिजाइन और स्किन फ्रेंडली फैब्रिक इस तरह के मौसम में बेस्ट रहेगा।
HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस
फैंसी डिजाइन सूट

किसी पार्टी में जाने के लिए इस तरह के हैवी डिजाइन के वर्क वाला सूट आपको मार्केट में रेडीमेड लगभग 2,500 रुपये में मिल जाएगा। इसमें आपको ब्लू में डार्क से लेकर लाइट और इंग्लिश शेड्स भी देखने को मिल जाएंगे।
HZ Tip: गोल्डन कलर की झुमकी इयररिंग्स के साथ लुक को कम्प्लीट करें।
इसे भी पढ़ें: Ladies Suit: बॉडी को सही शेप देने में मदद करेंगे कलमकारी सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस
चिकनकारी डिजाइन सूट

चिकनकारी वर्क को इस मौसम में सबसे ज्यादा पहना जाता है। इस मौसम में आप कलीदार सूट से लेकर सिंपल कुर्ती स्टाइल सूट में चिकनकारी वर्क वाले पैटर्न को चुन सकते हैं। इस तरह का पूरा सूट आपको 2,000 रुपये में मिल जाएगा।
HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल करें।
अगर आपको सलवार-सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।