Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

ब्लाउज के इन डिजाइंस के साथ नहीं पड़ेगी ब्रा पहनने की जरूरत, देखें तस्वीरें

ब्लाउज के डिजाइन को चुनने से पहले आपको साड़ी या लहंगे के स्टाइल को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स को रीक्रिएट करवा सकती हैं।
Updated:- 2024-02-21, 19:00 IST
blouse design  without wearing bra

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ कई तरह के ब्लाउज को पहना जाता है। वहीं फैशन के बदलते दौर में आजकल आपको सोशल मीडिया पर काफी तरीके के ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। बोल्ड और मॉडर्न डिजाइंस की बात करें तो आजकल बिना ब्रा पहनें हुए ब्लाउज के डिजाइंस को काफी पसंद किया जाता है। 

ब्लाउज के इन डिजाइंस को स्टाइल करने के लिए अपनी बॉडी के टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्रालेट स्टाइल के ब्लाउज डिजाइंस और बताएंगे इन ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के कुछ खास टिप्स- 

ट्यूब स्टाइल ब्रालेट ब्लाउज 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

बिना शोल्डर वाले ब्लाउज के साथ आप आसानी से नेकलाइन को डिफाइन कर सकती हैं। अगर आपकी गर्दन छोटी है तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इन ब्लाउज को आप बूब टेप की मदद से चिपका भी सकते हैं ताकि ब्लाउज को कैरी करते समय आप कम्फ़र्टेबल महसूस करें।

 इसे भी पढ़ें: पैडेड ब्लाउज सिलवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

हॉल्टर नेक ब्रालेट ब्लाउज 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

नेकलाइन और फ्रंट स्टाइल को बेहतरीन और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस तरीके का हॉल्टर नेक ब्लाउज आपके लिए बेस्ट रहेगा। वहीं इन ब्लाउज के साथ आप गले में किसी भी तरह की ज्वेलरी को बिल्कुल भी न पहनें और बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें।

बिकनी स्टाइल ब्लाउज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

बोल्ड और बैकलेस में अगर ब्लाउज का डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह का बिकनी स्टाइल ब्लाउज ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप देने में सहायता करेगा। इनमें डोरी लगवाते समय सिलाई पक्की करवाए। वहीं अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो चौड़े पट्टी वाली डोरी ही लगवाएं।

इसे भी पढ़ें:  डोरी वाले ब्लाउज को सिलवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग

स्ट्रैप डिजाइन ब्रालेट ब्लाउज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

प्लेन और सिम्पल डिजाइन के ब्लाउज को पहनना चाहती हैं इस तरह के स्लीवलेस डिजाइन वाले ब्लाउज को पहन सकती हैं। आप चाहे तो शोल्डर को स्टेटमेंट देने के लिए 2 से 3 लेयर में बाजू पर चैन वाली लेयर लगा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड भी काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

 

अगर आपको  ब्रालेट ब्लाउज के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।