Blouse For Heavy Breast: ब्रेस्ट है हैवी तो कम्फर्टेबल रहने के लिए टेलर से बनवाएं ये ब्लाउज, देखें डिजाइंस

ब्लाउज आजकल हर एक आउटफिट्स के साथ पहने जा रहे हैं, चाहे तो साड़ी हो या फिर इंडो वेस्टर्न ड्रेस। आजकल आउटफिट को इस तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें ब्लाउज का ऑप्शन जरूर होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाजार में मिलने वाले ब्लाउज हमें फिट नहीं होते हैं। इसका कारण होता है हैवी ब्रेस्ट जिसकी वजह से ब्लाउज पहनने के बाद या तो काफी टाइट लगता है, या फिर उसमें शेप अजीब नजर आती है। इसके लिए जरूरी है कि आप टेलर के पास जाकर सही माप से ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
राउंड होल बैक ब्लाउज (Back Blouse Designs)
अगर आपको ब्लाउज साड़ी या फिर किसी ओपन जैकेट आउटफिट के साथ वियर करना है तो इसके लिए आप राउन्ड होल बैक ब्लाउज के डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज प्रिंटेड और प्लेन फेब्रिक में काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए आगे के ब्लाउज को राउंड नेक के साथ तैयार किया जाएगा। पीछे जो डिजाइन बनेगा इसमें राउंड होल बनेगा, जिससे इस ब्लाउज को नया टच मिलेगा। इस तरीके के ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट साइज पर काफी अच्छे लगते हैं।
डीप प्लन्जिंग थ्री फ्रोर्थ स्लीव ब्लाउज डिजाइन (Latest Blouse Designs)
अगर आपको डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज पहनने पसंद हैं तो इसके लिए आप डीप प्लन्जिंग थ्री फ्रोथ स्लीव (स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन) वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज काफी सुंदर लगते हैं और स्टाइलिश लुक के लिए परफेक्ट होते हैं। आपको बस इसे बनवाते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि जो फ्रंट नेकलाइन हैं उसे ज्यादा कर्वी न बनाएं। सिंपल तरीके से इसे डिजाइन करवाएं। अगर आपको लगता है कि डीप नहीं पहना जाएगा तो इसके लिए आप बीच सेंटर में नेट फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका ब्लाउज और अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: यंग लड़कियों के लिए ब्लाउज के ये खास डिजाइन, आप भी करें ट्राई
राउंड नेकलाइन ब्लाउज (Round Neckline Blouse)
अगर आपको कुछ सिंपल चाहिए तो इसके लिए आप राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज को डिजाइन करा सकती (ब्लाउज डिजाइन) हैं, यह भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आप फुल राउंड की जगह ब्रेड डिजाइन से राउंड नेक को डिजाइन करा सकती हैं। इससे भी ब्लाउज में कुछ नई चीज एड होगी, साथ ही ब्लाउज भी स्टाइलिश लगेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी ब्लाउज को टेलर से बनवाएं हमेशा अपने साइज का ध्यान रखें।
- ब्लाउज के फैब्रिक का खास ध्यान रखें ताकि ब्लाउज बनवाने में दिक्कत न आए।
- जब भी साड़ी के साथ ब्लाउज तैयार करवाएं तो उसे कॉन्ट्रास्ट में बनवाएं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Design: स्लिम दिखने के लिए साड़ी के साथ इन ब्लाउज डिजाइन को करें स्टाइल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।