Green Saree: हरे रंग की साड़ी के साथ में बेस्ट लगेंगे ब्लाउज के ये कलर्स

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसे आकर्षक लुक देने के लिए आपको स्टाइलिंग का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं ग्रीन कलर तो लगभग सभी स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इस कलर को पहनना शुभ भी माना जाता है।
किसी भी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए सही ब्लाउज के डिजाइन के साथ-साथ कलर कंट्रास्ट का भी खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं हरे रंग की साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज के कुछ खास कलर्स ताकि आपका साड़ी लुक नजर आए सबसे स्टाइलिश।
पिंक कलर ब्लाउज

ग्रीन कलर में डार्क से लेकर लाइट कलर्स के साथ में पिंक यानी गुलाबी रंग के ब्लाउज बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे। पिंक में आप पेस्टल से लेकर डीप रोज कलर तक को अलग-अलग ग्रीन साड़ी के साथ में पहन सकते हैं। स्टाइलिश लुक देने के लिए आप ब्लाउज की स्लीव्स में गोल्डन कलर की लेस भी लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Fashion: ब्लैक कलर की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ब्लाउज के ये कलर्स, देखें तस्वीरें और करें स्टाइल
गोल्डन कलर ब्लाउज

गोल्डन कलर लगभग सभी रंग की साड़ियों के साथ में आसानी से मैच कर जाता है। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी फैंसी और रॉयल लुक देने में मदद करते हैं। ज्यादातर इसे सिल्क की साड़ियों के साथ में पहनना पसंद किया जाता है।
रेड कलर ब्लाउज

रेड फैमिली के कई कलर्स जैसे मैरून, डीप रेड, ब्लड रेड जैसे कई शेड्स हरे रंग की साड़ियों के साथ में बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे। इस तरह के कलर्स ज्यादातर सुहागनें या नई-नवेली दुल्हनें पहनना पसंद करती हैं। इस तरह में आप सिंपल कॉटन के ब्लाउज को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ ब्लाउज सिलवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक
ब्लैक कलर ब्लाउज

साड़ी को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं या लास्ट मिनट में साड़ी पहन रही हैं और मैचिंग ब्लाउज नहीं है तो ब्लैक कलर बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। सिंपल ब्लाउज की जगह पर आप चाहे तो किसी क्रॉप टॉप को भी ब्लाउज की तरह पहन सकती हैं।
अगर आपको ग्रीन साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: flipkart, rjfashion, rawaazfashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।