ग्लैमरस लुक पाने के लिए काम आएंगी ब्लैक कलर की ये साड़ियां, रात के फंक्शन के लिए करें ट्राई

अपने लुक में जान डालने के लिए आपको स्टाइलिंग आउटफिट के डिजाइन के हिसाब से ही करनी चाहिए और इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खास ख्याल रखें।
Updated:- 2023-11-17, 15:40 IST
black colour saree design

किसी भी फंक्शन में जाना के लिए हम अपने लुक को कई तरह से स्टाइल करते हैं और चाहते हैं कि हमारा लुक ग्लैमरस नजर आए। वहीं ब्लैक कलर देखने में ही काफी ग्लैमरस लुक देने में मदद करता है। साथ ही साड़ी का चलन तो कभी फैशन ट्रेंड से बाहर होता ही नहीं है। 

ब्लैक कलर की साड़ी को स्टाइल करते समय कई चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लैक कलर की साड़ियों के कुछ ऐसे डिजाइंस जिन्हें आप रात के फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं और पा सकती हैं ग्लैमरस लुक।

सीक्वेन डिजाइन साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 

सीक्वेन साड़ी का चलन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह की साड़ी आपको लगभग 2,500 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप ग्रीन एमरल्ड वाली डायमंड ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

बॉर्डर वर्क साड़ी

border work black saree

प्लेन और मिनिमल डिजाइन की साड़ी को पहनना चाहती हैं तो इस तरह की बॉर्डर वर्क वाली साड़ी को पहन सकती हैं। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर गोपी वैद द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  ब्लैक कलर साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

लहंगा स्टाइल साड़ी डिजाइन  

lehenga style saree

अगर आप लहंगे के लुक वाली साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरह से केन-केन लगवा सकती हैं। इस खूबसूरत डिजाइनर लहंगा साड़ी को डिजाइनर रितिका मीरचंदानी द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का लुक आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ बालों के लिए ओपन मेसी हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

अगर आपको ग्लैमरस लुक पाने के लिए ब्लैक कलर की ये साड़ियां और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।