Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

Happy Birthday Tabu : 50 साल की उम्र में भी तबु दिखती हैं 40 की, लें फैशन टिप्स

स्टाइलिश दिखने के लिए सबसे पहले अपने फैशन टेस्ट और बॉडी टाइप को समझना जरूरी होता है।
Updated:- 2022-11-04, 10:00 IST
tabu fashion in hindi

उम्र चाहे कोई भी हो महिलाएं स्टाइलिश और मॉडर्न दिखना ही पसंद करती हैं। बात अगर 50 साल के बाद के लिए ऑउटफिट को चुनने के लिए करें तो महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आती हैं। वहीं आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी उम्र से 10 साल तक कम की नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपने लुक को चुनते समय कई तरह की चीजों का ख्याल रखती हैं और फिर उसे सही तरीके से स्टाइल करती हैं।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं जो अपने लुक को चुनते समय कंफ्यूज रहती हैं और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें ताकि 50 साल की उम्र में भी आप तबु की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए।

ऐसे चुनें साड़ी

 tabu in saree

साड़ी के लिए आप सीक्वेन साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप डायमंड के हैवी इयररिंग्स को कैरी करें। साथ ही आप बालों के लिए ओपन वेवी कर्ल हेयर स्टाइल को चुनें ताकि आप खूबसूरत नजर आ पाएं। ब्लाउज के लिए आप स्लीवलेस डिजाइन चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप मेकअप के लिए न्यूड या लाइट पीच कलर को चुनें और बोल्ड या डार्क मेकअप को अवॉयड करें। ऐसी साड़ी आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ मेकअप)

 इसे भी पढ़ें : सिंपल ऑउटफिट से बोर हो गई हैं तो इस फ्यूजन वियर को करें ट्राई, दिखेंगी लाजवाब

ऐसे चुनें लहंगा

tabu in lehenga

मॉडर्न और क्लासी लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप इस तरीके के रॉयल लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। बालों के लिए आप बन हेयर स्टाइल को चुनें और उसे सफेद रंग के ताजे फूलों या गजरे से सजाएं। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप पोटली बैग को कैरी कर सकती हैं। साथ ही ऐसी ऑउटफिट के साथ मेकअप के लिए आप लिप्स को बोल्ड रखें और आंखों के लिए ब्राउन या न्यूट्रल कलर को चुनें। इस तरह का ऑउटफिट आपको करीब 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।  (अनारकली सूट के डिजाइन)

 इसे भी पढ़ें : शादी व पार्टी में पहन सकती हैं चंदेरी साड़ी के ये डिजाइंस, दिखेंगी गॉर्जियस

अनारकली सूट

tabu in anarkali suit

प्लेन अनारकली लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप सिल्क के दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरीके का सूट आपको करीब 1500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहे तो केवल फैब्रिक खरीदकर टेलर की मदद से इसे सिल्वा भी सकती हैं। ऐसी ऑउटफिट के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो हैवी लुक पाने के लिए फुल वर्क वाला दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये 50 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए तबु के ये बेमिसाल फैशन लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Courtesy : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।