herzindagi
image

Saree Designs: ये साड़ी पहनकर आप भी लगेंगी सुंदर, देखें डिजाइंस

 साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है। जब हम डिजाइन और कलर पर ध्यान देते हैं। इससे साड़ी लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 18:31 IST

साड़ी हर ओकेजन पर पहनी जाती है। इसी वजह से इसका फैशन कभी कम नहीं होता है। किसी को हैवी साड़ी पहनना पसंद होता है, तो कोई अपने लिए सिंपल डिजाइन वाली साड़ी खरीदता है। ऐसा इसलिए ताकि वो आगे किसी खास दिन पर इन्हें वियर कर सके। महिलाओं को वैसे भी हर ओकेजन पर अलग-अलग साड़ी की जरूरत पड़ती है। आप भी अपने लिए साड़ी खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइन को जरूर ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखाई देगा। साथ ही, आपको डिफरेंट डिजाइन ट्राई करने को मिलेंगे।

गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी

Golden colour saree

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। सिल्क साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इस तरह की साड़ी में आपको सिर्फ प्रिंट वर्क मिलेगा। बॉर्डर भी आपको उभरा हुआ नहीं मिलेगा। इससे आपका साड़ी लुक और भी अच्छा लगेगा। ब्लाउज सेम डिजाइन और कलर के साथ मिलेगा। इससे आप और भी ज्यादा सुंदर लगेंगी। मार्केट में साड़ी आपको सिल्क फैब्रिक में मिलेगी। इससे जब आप साड़ी को वियर करेंगी, तो सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आप अगर लेने जाएंगी तो ये आपको 3,000 से 4,000 के आसपास मिल जाएगी।

नेट की हैवी साड़ी

Net fabric saree

आप साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए हैवी डिजाइन वाली ये नेट साड़ी को वियर कर सकती हैं। नेट साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ी में आपको पल्लू से लेकर नीचे के हिस्से में हैवी स्टोन या पर्ल वर्क मिलेगा। इसके साथ जो ब्लाउज मिलेगा, वो भी आपको हैवी डिजाइन में मिलेगा। इससे जब आप साड़ी को खरीदकर पहनेंगी, तो सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी अगर आप खरीदेंगी, तो ये आपको 1,500 से 3,000 रुपये में मिल सकती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Saree Designs: शादी हो या रिसेप्शन अगर इस खास मौके पर चाहती हैं रॉयल लुक तो स्टाइल करें ये बनारसी साड़ी

लहरिया प्रिंट वाली साड़ी

Leheriya saree (2)

लहरिया प्रिंट का फैशन कभी कम नहीं होता है। ये साड़ी हमेशा एवरग्रीन होती है। इसमें लुक भी अच्छा दिखाई देता है। आप इस तरह की साड़ी को भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इसके साथ कॉन्ट्रास्ट करके ब्लाउज और सिंपल ज्वेलरी को वियर कर पाएंगी। आपको ज्यादा चीजों को पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में साड़ी आपको 1,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Corset With Saree सेलेब्स की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप भी वेडिंग में स्टाइल कर सकती हैं क्रोस्ट के साथ साड़ी, देंखे अलग तरह के डिजाइन

इस बार इन साड़ी को खरीदकर स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- koskii

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।