Jewellery Designs: दुल्हन स्टाइल कर सकती हैं वेडिंग फंक्शन में ये ज्वेलरी, देखें शोभिता धुलिपाला की तस्वीरें

शोभिता धुलिपाला के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इनके आउटफिट्स को लेकर ज्वेलरी हर किसी को पसंद आ रही है। आप भी अगर ब्राइड हैं, तो इनके ज्वेलरी कलेक्शन को अपने लुक के साथ पेयर कर सकती हैं।
image

शादी में तैयार हर कोई होता है। लेकिन सबकी निगाहें सिर्फ दुल्हन पर ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन वो सबसे अलग दिखाई दे रही होती है। उसके लहंगे से लेकर ज्वेलरी डिजाइन हर किसी की नजरें उनपर टिकी हुई होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यही सारी चीजें होती हैं, जो लुक को सबसे अलग और अट्रैक्टिव बनाती हैं। ऐसी ही खूबसूरत तस्वीरें शोभिता धुलिपाला की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत ज्वेलरी स्टाइल किए हुए नजर आ रही हैं। शादी के अलग-अलग फंक्शन के लिए इसे स्टाइल किया गया था। आप भी अगर ब्राइड बनने वाली हैं, तो इस तरह की ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

हल्दी फंक्शन के लिए ज्वेलरी

Jewellery designs (3)

आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए फैशन ट्रेंड को चेंज करें और शोभिता की तरह गोल्ड कलर ज्वेलरी को स्टाइल करें। इस फोटो में उन्होंने अपनी शादी के हल्दी फंक्शन के लि गोल्ड लॉन्ग चेन और छोटे चेन सेट को वियर किया है। कानों में छोटी झुमकी और हाथों में कंगन को वियर किया है। इससे वो सुंदर लग रही हैं। आप भी फ्लावर ज्वेलरी की जगह इस तरह के ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक ही अट्रैक्टिव नजर आएगा। आप इस तरह की चेन आर्टीफिशियल डिजाइन में खरीदकर वियर कर सकती हैं।

संगीत फंक्शन के लिए ज्वेलरी

necklace set for sangeet function

अगर आपके यहां पर संगीत फंक्शन का प्रोग्राम अलग से रखा जाता है, तो ऐसे में आप कपड़े से लेकर ज्वेलरी भी अलग-अलग डिजाइन की पहनते हैं। इस बार आप ज्यादा चीजों को सर्च न करें। बल्कि फोटो में नजर आने वाली ज्वेलरी को स्टाइल करें। इसमें उन्होंने चोकर नेकलेस सेट को वियर किया है, जो क्लोज नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ अच्छा लग रहा है। इसके साथ मैचिंग मांग टीका, झुमकी और बाजूबंद को पहना हुआ है। रेड कलर साड़ी के साथ ये ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। मार्केट में ऐसे सेट आपको 250 स 500 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे आप साड़ी या लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kundan Work Necklace Designs: साड़ी के साथ पहनें कुंदन वर्क नेकलेस, देखें डिजाइंस

शादी के दिन स्टाइल करें ये ज्वेलरी

Wedding jewellery

शादी में उन्होंने चोकर सेट के साथ लॉन्ग नेकलेस सेट को वियर किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आप भी गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टेंपल ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइन को सर्च कर सकती हैं। इसे अपने लहंगे या साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ वियर कर सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं। इस तरह की ज्वेलरी आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे स्टाइल करके आपका लुक परफेक्ट लगेगा।

इसे भी पढ़ें: साड़ी में पाना चाहती हैं रॉयल लुक तो वियर करें ये मिरर वर्क वाले नेकलेस

शादी के हर फंक्शन के लिए आप इन ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई कर सकती है। इस तरह की ज्वेलरी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, आपका लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसके लिए आपको ज्यादा मार्केट सर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, sobhitad, Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP