Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

देखें इस साल के टॉप पार्टी लुक्स

कट आउट गाउन से लेकर शरारा सेट, इस साल ये पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट थे। आप पार्टी लुक्स के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Updated:- 2023-11-21, 19:20 IST
top party looks of

यह साल भी खत्म होने वाला है। हर साल सेलेब्स अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। पार्टी लुक्स हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा है। पार्टी में जाने के लिए समझ नहीं आता है कि क्या पहनें। ऐसे में सेलेब्स से इंस्पिरेशन लेना बेस्ट होता है।

इस साल भी कुछ लुक्स को बेहद पसंद किया गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस साल के बेस्ट पार्टी लुक्स के बारे में बताएंगे। चलिए एक नजर डालते हैं सेलेब्स इंस्पायर पार्टी लुक्स।

कट आउट गाउन लुक

disha patni party looks

दिशा पटानी के लुक्स काफी ग्लैमरस होते हैं। वह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल, हर लुक में बेहद सुंदर लगती हैं। अभी हाल ही में एली लिस्ट इवेंट में दिशा का लुक देखने लायक था। उन्होंने व्हाइट कलर की नैरो-स्ट्रैप कट-आउट गाउन पहना था। प्लंजिंग नेकलाइन के साथ वी नेक गाउन काफी क्लासी है। 

गाउन के दोनों साइड पर कटआउट बने थे, जिसकी कमर पर स्टाइलिश व्हाइट बेल्ट थी। यह कट आउट गाउन पार्टी लुक के लिए एकदम बेस्ट है। 

ऑफ शोल्डर गाउन

alaya f party looks

अलाया एफ का फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी हर फोटोज यह बताती है कि वह कितनी ग्लैमरस हैं। 

गाउन हमेशा से फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। इसलिए करीना से लेकर दीपिका तक, ज्यादातर एक्ट्रेसेस बड़े इवेंट पर गाउन पहनें नजर आ चुकी है। पार्टी लुक के लिए अलाया एफ का यह साटिन ऑफ शोल्डर गाउन परफेक्ट है। 

ड्रेस का ऊपरी हिस्सा कॉर्सेट लुक में है। कमर के नीचे की तरफ फोल्डेड स्लिट कट डिजाइन दिया गया है। डिनर पार्टी से लेकर इवेंट तक के लिए यह ड्रेस बेस्ट है। इसलिए यह साल 2023 के टॉप पार्टी लुक में शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: बीच पार्टी में स्टाइल क्वीन दिखने के लिए पहनें इस तरह की स्टाइलिश आउटफिट्स

गोल्ड को-आर्ड सेट

kiara party looks

कियारा आडवाणी अपनी सादगी से किसी भी आउटफिट लुक को ग्लैमरस बना देती हैं। पार्टी लुक्स के लिए कियारा आडवाणी बेस्ट हैं। कियारा का यह गोल्ड को-आर्ड सेट पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस है। वी-नेक ब्रालेट टॉप के साथ मैचिंग शरारा पैंट्स बेहद सुंदर लग रहा है।

टॉप पर सिल्वर सीक्वेन वर्क किया गया है। इस को-ऑर्ड सेट के साथ कियारा ने लॉन्ग जैकेट पहना है। इस जैकेट पर भी सीक्वेंस लगे हैं, जिसके कारण यह लुक बेहद अच्छा लग रहा है। अपने लुक को इन्हास करने के लिए कियारा ने डायमंड नेकलेस और स्टड इयररिंग्स पहने हैं। सिंपल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। इसलिए यह आउटफिट इस साल का बेस्ट पार्टी लुक है।  

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर के इन स्टाइलिश लुक्स को देख आप भी हो जाएंगी फिदा

 

 

इस साल 2023 के इन पार्टी लुक्स को किया गया बेहद पसंद।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।