गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं प्रिंटेड ओवरसाइज्ड टी-शर्ट के डिजाइंस, देंगे कूल लुक

अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में हल्के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आप कुछ लेटेस्ट ओवर साइज प्रिंटेड टी-शर्ट को शामिल कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खबर के जरिए कौन से ओवर साइज प्रिंटेड टी-शर्ट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं, जिसे पहनकर आप अपने कॉलेज और ऑफिस लुक को खास बना सकती हैं।
टाइपोग्राफी प्रिंटेड राउंड नेक कॉटन ओवरसाइज्ड टी-शर्ट
गर्मी के मौसम में महिलाएं टी-शर्ट-लोवर, टी-शर्ट-ट्राउजर या टी-शर्ट जींस पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अब आप अपने ऑफिस में इस तरह का टाइपोग्राफी प्रिंटेड राउंड नेक कॉटन ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहनकर जा सकती हैं। ऐसा टी-शर्ट न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा, बल्कि गर्मी के मौसम में आरामदायक लुक भी देगा।
ग्राफिक प्रिंटेड राउंड नेक कॉटन ओवरसाइज्ड टी-शर्ट
आप चाहें, तो इस तरह के नए डिजाइन वाले ग्राफिक प्रिंटेड राउंड नेक कॉटन ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। इसे पहन कर आप गर्मी में भी कूल और क्लासी लुक पा सकती हैं। ऐसे टी-शर्ट के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं, जिसे आप जीन्स या पेंट के साथ पहन सकती हैं।
ब्राउन ड्रॉप-शोल्डर स्लीव्स ओवरसाइज्ड टी-शर्ट
अगर आपको टी-शर्ट पहनने का बहुत शौक हैं और आपके पास एक से एक टी-शर्ट के कलेक्शन हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ब्राउन ड्रॉप-शोल्डर स्लीव्स ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।
व्हाइट प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर कॉटन टी-शर्ट
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला व्हाइट प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर कॉटन टी-शर्ट भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा साथ ही गॉर्जियस और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा। इस तरह के टी-शर्ट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे साथ ही गर्मी के मौसम में इसे पहनकर आप कूल लुक पा सकती हैं।
क्रीम कलर ग्राफिक प्रिंटेड ओवरसाइज्ड टी-शर्ट
गर्मी के मौसम में पहनने के लिए क्रीम कलर ग्राफिक प्रिंटेड ओवरसाइज्ड टी-शर्ट भी परफेक्ट हो सकता है। इसकी प्रिंट बहुत अट्रैक्टिव है, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी साथ ही ओवर साइज होने की वजह से यह गर्मी में भी आपको हल्का और आरामदायक लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के टी-शर्ट को आप नजदीकी बाजार में कपड़ों की दुकान से खरीद सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Leotude/HELLCAT/SMARTEES/DressBerry
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।