Wedding Outfits For Women: ननद की शादी में भाभी स्टाइल कर सकती हैं ये आउटफिट्स, देखें डिजाइंस
-1731072500704.webp)
शादी का दिन ही सबसे खास होता है। सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों के लिए भी। इस दिन हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। लेकिन दुल्हन के बाद सबकी निगाहें जिस पर टिकी होती है वो है दुल्हन की भाभी। ऐसे में वो सबसे अलग कपड़ों को स्टाइल करने के बारे में सोचती हैं। अगर इस साल आपके भी घर में ननद की शादी है, तो उसमें अच्छा दिखने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
पर्पल प्रिंटेड लहंगा
आप सुंदर दिखना चाहती हैं, तो ऐसे में आप पर्पल कलर के प्रिंटेड लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपको पूरा हैवी प्रिंट और बॉर्डर वर्क मिलेगा। इसके साथ गोटा भी लगा होगा। इससे ये लहंगा हैवी लुक के लिए अच्छा लगेगा। इसके साथ आप चोकर नेकलेस, इयररिंग्स और बैंगल्स को भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको रेडीमेड मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी फिटिंग के हिसाब से डिजाइन करा सकती हैं।
शरारा सेट करें स्टाइल
अगर आप शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप शरारा सूट को वियर कर सकती हैं। शरारा सूट पहनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इसमें लुक भी डिफरेंट आता है। इस तरह के शरारा सूट में आपको हैवी प्रिंट का डिजाइन मिलेगा। साथ में दुपट्टा गोटा वर्क वाला मिलेगा। इससे लुक और भी अच्छा दिखाई देगा। आप इस तरह के सूट को शादी के बाद भी किसी फंक्शन में वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Yellow Silk Saree: नई दुल्हन अपने लिए खरीदें ये येलो सिल्क साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत
एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी करें स्टाइल
आप शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इस पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के पैटर्न में आपको कई सारी अलग-अलग डिजाइन की साड़ी मिल जाएगी। जिसे आप फोटो में नजर आने वाले स्टाइल से बांधे। इससे लुक सुंदर लगेगा। साथ ही, आपको डिजाइन और पैटर्न भी अलग-अलग मिल जाएंगे। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: शादी का सीजन हुआ शुरू, इन तरीकों से फटाफट दूर करें लहंगा चोली और हैवी साड़ियों से आने वाली स्मेल
इस बार लुक को कुछ अलग तरह से क्रिएट करना है, तो इस आउटफिट पर जरूर ध्यान दें। इससे आपका लुक भी सुंदर लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Aza Fashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।