herzindagi
image

Yellow Silk Saree: नई दुल्हन अपने लिए खरीदें ये येलो सिल्क साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपकी भी शादी हाल ही में हुई है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप अपने कपड़ों के कलर का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की नजरें आपके ऊपर ही टिकी रहती हैं। हर किसी को देखना होता है कि आप कैसी लग रही हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-07, 19:18 IST

शादी का दिन लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। लेकिन शादी के बाद भी हर कोई उन्हीं पर ध्यान लगाए बैठा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को जानना होता है कि नई दुल्हन किस तरह से तैयार होकर आएगी। साथ ही, उसका लुक कैसे लगेगा। किस रंग के कपड़े उसके ऊपर ज्यादा अच्छे लगेंगे। ऐसे में अगर आप भी नई दुल्हन बनकर ससुराल जा रही हैं, तो अपने बैग में पीले रंग की साड़ी को जरूर रखें। पीला रंग चेहरे की रौनक को दोगुना कर देता है। साथ ही, इससे आपका लुक अलग लगता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की सिल्क साड़ी को आप अपने बैग में पैक कर सकती हैं।

पीले के साथ लाल कॉन्ट्रास्ट की साड़ी

Red yellow colour saree

आप नई दुल्हन है ऐसे में हर कोई चाहेगा कि आपका लुक सबसे अलग लगे। इसके लिए आप पीले के साथ लाल कॉन्ट्रास्ट वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर और पल्लू पर लाल रंग मिलेगा। इसके अलावा पूरी साड़ी आपको पीले रंग में मिलेगी। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट में ही, ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के डिजाइन आपको सबसे ज्यादा बनारसी सिल्क में मिलेंगे। इससे आप भी अच्छी नजर आएंगी।

कॉटन सिल्क पीली साड़ी

Flower design yellow saree

आप कॉटन सिल्क में पीली साड़ी को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर पर फ्लोरल डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा पूरी साड़ी आपको प्लेन मिलेगी। इससे आपका साड़ी लुक सबसे अलग और सुंदर लगेगा। साड़ी ज्यादा हैवी भी नहीं लगेगी। इसे आप शादी के दूसरे दिन भी पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मेकअप लाइट रखें और हेयर स्टाइल को अलग तरह से बनाएं।

इसे भी पढ़ें: Shrutika Arjun Raaj: हल्दी-मेहंदी के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं श्रुतिका राज के ये साड़ी लुक्स, जानें लुक रीक्रिएट करने का तरीका

यह विडियो भी देखें

ग्रीन कलर के साथ येलो सिल्क साड़ी

Green yellow saree

अगर आपको कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना पसंद है, तो इसमें आपको येलो साड़ी इसी पैटर्न में दिखाई देगी। इस साड़ी में आपको चौड़े बॉर्डर पर पीले के का कंट्रास्ट कलर मिलेगा। ब्लाउज भी आपको सेम कलर में मिलेगा। इससे साड़ी लुक और भी अच्छा नजर आएगा। साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें। हेयर स्टाइल में बन क्रिएट करें। आप खुद ही अच्छी नजर आने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Leheriya Saree: लहरिया साड़ी की इन डिजाइंस में बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस से कम नहीं लगेगा आपका लुक, देखें तस्‍वीरें

इस बार दुल्हन अपने बैग में येलो कलर की साड़ी को जरूर कैरी करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको अलग डिजाइन वाली साड़ी पहनने को मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।