Meenakari Earrings: वेडिंग में सिल्क सूट संग पहनें ऐसे मीनाकारी इयररिंग्स, लुक दिखेगा गॉर्जियस

Meenakari earrings designs: यदि आपको भी वेडिंग में सिल्क सलवार-सूट के संग अपना लुक गॉर्जियस बनाना है, तो आज हम आपको मीनाकारी इयररिंग्स के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Updated:- 2025-11-27, 13:47 IST
Chand Bali earrings

वेडिंग सीजन में लड़कियां अपने ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ क्लासी लुक में देखना पसंद करती हैं। ऐसे में ऑउटफिट के बाद सबसे ज्यादा कंफ्यूजन ज्वेलरी को लेकर होती है। वहीं किसी भी इंडियन लुक के साथ जबतक आपने इयररिंग्स खूबसूरत नहीं पहने होते हैं, तो लुक परफेक्ट नजर नहीं आता है। इयररिंग्स हमारी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार देते हैं। यदि आपको भी अपने सिल्क सलवार-सूट एक संग रॉयल लुक में नजर आना है तो आज हम आपको इस लेख में मीनाकारी इयररिंग्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप सिल्क सूट के संग पहनकर अपना लुक गॉर्जियस बना सकती हैं। किसी भी इंडियन ऑउटफिट के संग पारंपरिक इयररिंग्स आपको ट्रेडिशनल लुक देता है। आइए देखें डिफरेंट मीनाकारी इयररिंग्स।

मीनाकारी झुमकी

अधिकतर लड़कियों को वेडिंग सीजन में झुमकी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में यह मीनाकारी झुमकी आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इनको आप अपने सिल्क सलवार-सूट के कलर की मैचिंग के हिसाब से खरीद सकती हैं। इन झुमकी पर व्हाइट और रेड कलर का मीनाकारी वर्क किया गया है। जबकि नीचे की ओर पर्ल टसल लटके हैं। वहीं ऊपर की तरफ कुंदन वर्क नजर आ रहा है। यह झुमकियां आपके लुक में चार-चांद लगा देंगी।

jhumki earrings

चांद बाली मीनाकारी इयररिंग्स

अगर आपको अपना वेडिंग लुक अट्रैक्टिव बनाना है तो उसके लिए यह चांद बाली इयररिंग्स परफेक्ट चॉइस रहेंगे। इस तरह के इयररिंग्स कैरी करने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। ऐसे में आप इन्हें अपने सिल्क सूट के संग जरूर पेयर करें। यह आपको कई तरह के पैटर्न में ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे। इनके संग आप कर्ली हेयर स्टाइल रखें और मेकअप को ग्लॉसी टच देकर पैरों में जूती पहनें। ऐसे में अपना वेडिंग लुक सबसे हटके नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: हरियाली तीज पर ये झुमके स्टाइल कर अपने लुक को बनाएं खास

chand bali earrings

पर्ल टसल स्टड मीनाकारी इयररिंग्स

आपको यदि लांग इयररिंग्स कैरी करने का मन नहीं है तो आपके लिए यह पर्ल टसल वाले स्टड मीनाकारी इयररिंग्स बेस्ट रहेंगे। यह काफी यूनिक लुक देते हैं। अगर आपका फेस राउंड शेप का है फिर तो यह आपको परफेक्ट लुक देंगे। इस स्क्वायर शेप मीनाकारी स्टड इयररिंग्स पर गोल्डन मीनाकारी वर्क किया गया है। जबकि नीचे की ओर डबल लेयर में पर्ल बीड्स लगे हुए हैं। इन इयररिंग्स को आप सिल्क सूट के संग पहनकर बन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप टच रखें। साथ में, हाई गोल्डन हील्स आपके लुक को ग्रेसफुल लुक देंगी। 

ये भी पढ़ें: Meenakari Bangles: वेडिंग के हर फंक्शन में जचेंगे ये 3 मीनाकारी कंगन डिजाइन

pearl earrings

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra/Yellow Chimes/VIRAASI/SOHI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।