herzindagi
image

छोटी है गर्दन तो डिजाइन करवाएं ये नेकलाइन वाली कुर्ती

नेकलाइन डिजाइन करवाने से पहले हमें अपने बॉडी टाइप का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आपको आउटफिट के डिजाइन और पैटर्न को भी सही तरीके से डिजाइन कराना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-02-13, 20:58 IST

हम सभी को स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हम अलग तरह के फैशन ट्रेंड को भी फॉलो कर पाते हैं। साथ ही, अपने लुक को चेंज करते हैं। लेकिन हर बार ये फैशन ट्रेंड हमारी बॉडी टाइप के हिसाब से नहीं जाता है। ऐसे में हमें कुछ अलग डिजाइन और पैटर्न सर्च करने पड़ते हैं। ये प्रॉब्लम सबसे ज्यादा छोटी गर्दन वाली लड़कियों को होती हैं। क्योंकि उनकी गर्दन पर हर नेकलाइन अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप कुछ अलग ट्राई करें। चलिए हम आपको बताते हैं कुर्ती में आपको किस तरह की नेकलाइन वाले डिजाइन को क्रिएट कराना चाहिए।

राउंड नेकलाइन डिजाइन वाली कुर्ती

round neckline kurti

सुंदर दिखने के लिए जरूरी है कि आप राउंड नेकलाइन वाली कुर्ती डिजाइन को क्रिएट करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि राउंड नेकलाइन से हमारी गर्दन छोटी नजर नहीं आती है। साथ ही, इससे कुर्ती का लुक भी चेंज हो जाता है। इसमें आप चाहें तो पाइपिन करा सकते हैं। इसके अलावा आपको इसमें ज्यादा एम्ब्राइडरी वर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की कुर्ती ही आपको मार्केट से लेनी चाहिए।

प्रिंसेस कट नेकलाइन वाली कुर्ती

अगर आपको कुछ अलग ही ट्राई करना है, तो छोटी गर्दन वाली लड़कियों पर प्रिंसेस कट डिजाइन वाली कुर्ती भी अच्छी लगेगी। इस तरह की कुर्ती को पहनने के बाद आपका लुक ही चेंज हो जाएगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को लुक में ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगी। बस आपको डिजाइन और पैटर्न का खास ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: 5 Mohri Designs: पतली मोहरी डिजाइंस की तस्‍वीरें देखें और अपनी सिंपल कुर्ती को दें स्‍टाइलिश अंदाज

यह विडियो भी देखें

वी नेकलाइन वाली कुर्ती

3 - 2025-02-13T185247.027

आपकी गर्दन अगर छोटी है, तो ऐसे में आप डीप वी नेकलाइन वाली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती भी पहनने के बाद अच्छी लगती है। इस तरह की कुर्ती में काफी अच्छे डिजाइन क्रिएट हो जाते हैं। अनारकली से लेकर आप इसे स्ट्रेट कुर्ती डिजाइन में क्रिएट करा सकते हैं। इससे आपका लुक भी चेंज हो जाएगा। साथ ही, आपकी गर्दन छोटी नजर नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें: संगीत फंक्शन में देसी लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये कुर्ती-पेंट सेट, देखें डिजाइंस

इस बार ट्राई करें ये नेकलाइन वाली कुर्ती। इससे आपकी गर्दन छोटी नजर नहीं आएगी। साथ ही, आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आसानी से आप इसे डिजाइन करा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।