Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

जींस में पेट दिखता है बाहर? खरीदें ये 3 सही कट्स वाली डेनिम

अगर आपको भी जींस पहनना पसंद है, लेकिन पेट दिखने की वजह से मन में झिझक रहती है, तो अपने लिए कुछ ऐसे स्टाइल अच्छे रहेंगे, जिससे पेट पर ध्यान नहीं जाएगा।
Updated:- 2026-09-03, 18:46 IST
best jeans styles to hide tummy fat for women looking slim

जींस पहनते समय अगर पेट थोड़ा बाहर नजर आए, तो दिखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। अगर आप छोटा टॉप या टी-शर्ट पहन रही हैं, तब जींस से बाहर निकल रहा पेट साफ दिखाई देता है। ऐसे में महिलाओं का पूरा दिन बार-बार कपड़े ठीक करने या पेट छिपाने की कोशिश में ही चला जाता है। यही वजह है कि कई महिलाएं जींस के साथ लंबे कुर्ते, लॉन्ग टॉप या ऐसी शर्ट पहनना पसंद करती हैं, जिसमें पेट बाहर नजर न आए। आप भी अगर इस बात से परेशान हैं, तो अब आपको इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अगर आप सही जींस का चुनाव करेंगी, तो आपको पेट छिपाने की चिंता नहीं रहेगी।

1- हाई-वेस्ट स्ट्रेट फिट जींस पहनें (How to Hide Belly With Jeans)

अगर पेट बाहर दिखने की वजह से आप जींस के साथ क्रॉप टॉप नहीं पहन रही हैं, तो हाई-वेस्ट स्ट्रेट फिट जींस ट्राई कर सकती हैं। इसकी कमर ऊंची होती है, इसलिए जींस पेट के ऊपरी हिस्से तक रहती है।

  • इसमें आपको ऐसी जींस चुननी है, जिसकी कमर आपकी नेचुरल कमर से थोड़ी ऊपर हो।
  • इससे पेट को कवरेज मिल जाएगी और पेट जींस के ऊपर पेट लटकेगा नहीं।
  • स्ट्रेट फिट जींस चुनें, ताकि पेट के साथ-साथ हिप्स पर भी कपड़ा ठीक लगे।
  • क्रॉप टॉप पहनने में दिक्कत नहीं होगी।

Relaxed fit jeans for comfort

image credit- homedecorideass/pinterest

2- रिलैक्स्ड फिट जींस पहनें

पेट के आसपास अगर फिटिंग सही चाहिए, लेकिन चाहती हैं पेट भी न दिखे, यह स्टाइल अच्छा रहेगा। इसमें जींस शरीर से चिपकती नहीं रहती, लेकिन अंदर फिटिंग का टॉप पहनकर ऊपर ओपन शर्ट करेंगी, तो पेट पर ध्यान नहीं जाएगा। यह लुक कैजुअल होने के साथ काफी आरामदायक भी रहता है, क्योंकि इसमें आपका पेट दबता नहीं।

इसे भी पढ़ें- हर महिला की पहली पसंद बन रहा बॉडी शेपवियर, जानें 5 बड़ी वजहें

  • इसमें भी आप स्ट्रेट रिलैक्स्ड फिट जींस चुन सकती हैं।
  • अंदर सिंपल टॉप या टी-शर्ट पहनें।
  • ऊपर लंबी शर्ट को खुला रखें।
  • शर्ट की लंबाई कम से कम हिप्स तक रखें।
  • हल्के फैब्रिक की शर्ट ज्यादा अच्छी रहेगी, क्योंकि इससे शरीर मोटा नहीं लगेगा।

Stretchable high-waist jeans benefits

image credit- Styledee/pinterest

3-हाई-वेस्ट स्ट्रेचेबल जींस पहनें

इस जींस का फायदा यह है कि इसमें आपको साइज पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं करना होता। स्ट्रेचेबल होने की वजह से फिटिंग अच्छी आती है और आप आसानी से इसे खींचकर पेट तक ले जा सकती हैं। ऐसी जींस का फायदा यह होता है कि यह आपकी स्किन के साथ चिपकी रहती है, इसलिए पेट बाहर नहीं निकलता।

इसे भी पढ़ें- साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगी भारत की GI टैग वाली ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी

  • हाई-वेस्ट स्ट्रेचेबल जींस कमर पर आराम से फिट होनी चाहिए।
  • ऊपर थोड़ा लंबा टॉप पहन सकती हैं।
  • जींस चिपकी हुई है, इसलिए इसके साथ बहुत छोटे और चिपके हुए टॉप पहनने से बचें।

How to hide belly with jeans

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- pinterest

FAQ
भारत में सबसे सस्ती जींस कहां मिलती है?
दिल्ली के होलसेल बाजार जैसे विष्णु गार्डन और टैंक रोड में मिलती है।
हाई वेस्ट जींस का रेट क्या है?
यह आपको 700 से 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। 
बैगी जींस क्या होती हैं?
ऐसी ढीली और ओवरसाइज्ड होती है, जो काफी चौड़ी और आरामदायक होती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।