मानसून के लिए बेस्ट फुटवियर जो आपको बनाएंगे स्टाइलिश

अगर आप भी मानसून सीजन के लिए बेस्ट फुटवियर सर्च कर रही हैं तो ये ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं। जिन्हें आप अच्छे से स्टाइल कर पाएंगी।

footwear for monsoon season

बदलते मौसम के साथ-साथ हमारे स्टाइलिंग टिप्स में भी काफी बदलाव आते हैं। कपड़ों के डिजाइन बदल जाते हैं, मेकअप स्टाइल में चेंज आ जाता है साथ ही फुटवियर डिजाइन भी अपग्रेड हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम के कारण स्किन पर होने वाली नमी से ज्यादा बंद फुटवियर पहनने में दिक्कत होती है साथ ही अगर वो बारिश में गीले हो जाते हैं तो सूखने में भी काफी समय लेते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे फुटवियर खरीदने चाहिए, जो दिखने में अच्छे लगे साथ ही पहनने के बाद काफी कंफर्टेबल हो।

फ्लोटर्स

Floaters

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने कभी फ्लोटर्स न पहने हो। फ्लोटर्स पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं और मानसून सीजन के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसे आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसके अलग-अलग डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह पर मिल जाएंगे। इसमें आप कलर ऑप्शन भी अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं।

क्रॉक्स

Crocs

क्रॉक्स आजकल काफी चलन में है। यह हल्के मटेरियल से बने हुए होते हैं, इसकी वजह से बारिश के मौसम के लिए बेस्ट होते हैं। इसमें न ही पानी रुकता है और न ही ज्यादा समय तक आपके पैर गीले रहते हैं। इसमें आपको हाई हील्स वाले डिजाइन भी मिल जाते हैं और फ्लैट हील्स (हील्स पहनते समय इन बातों का ध्यान रखें) भी। दिखने में काफी अलग होते हैं लेकिन आप इसे वेस्टर्न के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि ये काफी कंफर्टेबल होते हैं साथ ही इसके अलग-अलग डिजाइन कही भी आसानी से मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Footwear : प्लेन सैंडल्स को इस तरह से करें अपनी आउटफिट के साथ मैच

स्नीकर्स

Sneakers

मानसून सीजन में अक्सर हम शूज पहनना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपको स्नीकर्स पहनना पसंद है तो इसके लिए आप हाई हील्स वाले स्नीकर्स ले सकती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें की बारिश के मौसम में लाइट कलर को दूर रखें। वरना वो जल्दी गंदे दिखने लगते हैं कोशिश करें की बेज कलर को स्टाइल करें। इस तरीके के स्नीकर्स जींस और शॉर्ट ड्रेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

फ्लिप फ्लॉप

फ्लिप फ्लॉप न केवल मानसून के लिए बेस्ट होते हैं, बल्कि इसे किसी भी सीजन में पहना जा सकता है। आप इसे शॉर्ट्स, ड्रेस, जींस, किसी भी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। पानी से फ्लिप फ्लॉप को कोई नुकसान भी नहीं होता है और ये आसानी से सूख जाते हैं। इसमें भी आपको आजकल बाहर पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: साड़ी में परफेक्ट लुक देंगी ये हाई हील सैंडल्स, आज ही अपने कलेक्शन में करें शामिल

इन बातों का रखें ध्यान

  • बारिश के मौसम में बंद शूज कम पहनें।
  • हल्के फुटवियर को ही पहनना पसंद करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मानसून सीजन में किस तरीके के फुटवियर अच्छे लगते हैं?

    हल्के और खुले पैर वाले फुटवियर अच्छे लगते हैं।