Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

सिंपल कपड़ों में भी दिखना है रिच और क्लासी? ये कलर कॉम्बिनेशन करें ट्राई

कलर कॉम्बिनेशन और स्टाइलिंग की समझ हो गई, तो आप अपने हर दिन के लुक को बदल सकती हैं। सही रंगों का चुनाव आपके सिंपल से सिंपल कपड़ों को भी प्रीमियम और एलिगेंट लुक देता है।
Updated:- 2026-06-27, 18:25 IST
best colour combinations to look rich and elegant in simple outfits

ऑफिस जाना हो या कॉलेज, अगर अपने सिंपल लुक को रिच बनाना चाहती हैं, तो आपको स्टाइलिंग टिप्स पता होना चाहिए। किस टॉप या किस रंग की जींस के साथ क्या अच्छा लगेगा? अगर सही कलर कॉम्बिनेशंस चुन लेंगी, तो आपको कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी। हर महिला को यह बात समझनी चाहिए कि रिच और क्लासी लुक पाने के लिए महंगे कपड़े या डिजाइनर आउटफिट पहनना जरूरी नहीं होता। कई बार आपके वॉर्डरोब में मौजूद साधारण टी-शर्ट, शर्ट, टॉप और जींस के रंग ही आपके लुक को बदल सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 एवरग्रीन कलर कॉम्बिनेशंस स्टाइल टिप्स बताएंगे, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

व्हाइट शर्ट के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर

इस कलर कॉम्बिनेशन की खास बात यह है कि कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होगा। इसमें आप कॉन्फिडेंट के साथ-साथ क्लासी भी लगेंगी। महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदा यह है कि उनके लिए यह ड्रेसिंग आइडिया आरामदायक भी होगा। इसके लिए प्लेन व्हाइट कॉटन शर्ट या चेक वाली शर्ट चुन सकती हैं। नीचे आप नेवी ब्लू स्ट्रेट-फिट ट्राउजर या जींस पहनें। एक हाथ में सिल्वर वॉच और दूसरा हाथ खाली रखें। इसके साथ ही ब्लैक हील्स जरूर पहनें।

Color combinations

बेज रंग का टॉप और ब्लैक ट्राउजर

बेज और ब्लैक का कॉम्बीनेशन कभी ओल्ड नहीं होता। सिंपल होने के बाद भी यह रिच लुक देता है। इस कलर की खास बात यह है कि इससे आपके चेहरे पर सॉफ्ट और फ्रेश लुक आता है। हर उम्र की महिलाओं पर यह कलर जचता है। इसके लिए आप फुल स्लीव टॉप पहनें। ब्लैक ट्राउजर के साथ आप हाथ में न्यूड बैग कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप गले में एक गोल्ड की चेन पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये फैशन टिप्स, दिखेंगी खूबसूर

Classy look

पेस्टल पिंक शर्ट के साथ ग्रे ट्राउजर

पेस्टल पिंक कलर फ्रेशनेस के लिए जाना जाता है। मॉडर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं को इस तरह के कलर ज्यादा पसंद आते हैं, क्योंकि वह हल्के रंगों के कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं। पेस्टल पिंक शर्ट को ग्रे ट्राउजर या फिर वाइट पेंट के साथ भी कैरी किया जा सकता है। सिल्वर वॉच और छोटे स्टड ईयररिंग्स के साथ लुक पूरा किया जा सकता है। ज्यादातर महिलाएं इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन के साथ व्हाइट स्नीकर्स या हील्स पहनती हैं।

Simple styling for women

निष्कर्ष - ऑलिव ग्रीन टॉप के साथ बेज ट्राउजर भी अच्छा लगता है। इसे रॉयल और ट्रेंडी लुक की तरह देखा जाता। हालांकि, आजकल महिलाओं को लैवेंडर टॉप के साथ वाइट पेंट पहनना ज्यादा पसंद आता है। इस तरह के लुक प्रोफेशनल टच के लिए अच्छे माने जाते हैं।

इसे भी पढे़ं- Footwear Ideas for Engagement Look: हैवी लहंगे के साथ कैरी करें ये कंफर्टेबल फुटवियर, दिखेंगी खूबसूरत

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।