इन चोली डिजाइन को लहंगे के साथ स्टाइल करें, लगेंगी बेहद खूबसूरत  

अगर आपको लहंगे लुक को परफेक्ट बनाना है तो इसके साथ आपको इन चोली डिजाइन को ट्राई करना चाहिए।
Updated:- 2023-08-15, 11:30 IST
Trendy choli

फंक्शन कोई भी हो लड़कियों को अलग-अलग डिजाइन के कपड़े पहनना काफी पसंद होता है। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो हर एक ओकेजन के लिए शॉपिंग करती हैं ताकि लुक को परफेक्ट बना सके। अगर आप भी फेस्टिवल या शादी में सुंदर दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको लहंगे के साथ पहनने वाली चोली डिजाइन में चेंज करना चाहिए। इससे आपका लुक भी बदल जाएगा। साथ ही आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इसके अलग-अलग ऑप्शन के लिए यहां बताए गए डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।

वी-नेक चोली डिजाइन

v neck choli designs

अगर आप चोली के लिए कुछ यूनिक डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप वी-नेकलाइन वाली चोली को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की चोली दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है, साथ ही पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। आप चाहे तो इसे आप कट स्लीव्स के साथ डिजाइन करा सकती हैं वरना फुल स्लीव्स के साथ भी इसे स्टाइल किया जा सकता है। नेकलाइन को डीप रखें ताकि ये डिजाइन उभरकर निकले। आप इसमें सीक्वेंस वर्क, प्लेन वर्क और हैवी वर्क वाली चोली खरीद सकती हैं। 

टिप्स: इस तरीके के डिजाइन वाली चोली को आप खुद डिजाइन कराएं तभी ये अच्छी लगेगी।

राउड नेक चोली डिजाइन

Round neck choli designs

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें बंद गले के ब्लाउज और सूट पसंद होते हैं। अगर आपको भी इस तरीके के आउटफिट (आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स) पसंद है तो चोली में भी इस तरीके के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप थ्री क्वाटर स्लीव्स, बैक हुक के साथ इसे डिजाइन करा सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि, इसमें आप चाहे तो ज्वेलरी स्टाइल करें वरना नेक पर ही वर्क कराकर इसे लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरीके की चोली आपको मार्केट में भी मिल जाएगी। जिसे आप स्टाइल करके लहंगा लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

टिप्स: आप चाहे तो इसके बैक में एग शेप वाला डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मल्टी-कलर के लहंगे में आप दिखेंगी कमाल, जानें कैसे करें स्टाइल

फ्लेयर चोली

Flared choli designs

मार्केट में आपको कई तरह के चोली डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपको फुल चोली डिजाइन चाहिए तो इसके लिए आप फ्लेयर चोली को स्टाइल (पुरानी साड़ी को करें स्टाइल)  कर सकती हैं। इस तरीके की चोली दिखने में काफी अच्छी होती है साथ ही स्टाइल करने में भी इसे आसानी होती है। खास बात ये है कि इसके साथ आपको चुन्नी लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरीके की चोली फ्लेयर स्टाइल में भी मिलती है और स्ट्रेट भी मिलती है। जैसी आपको पसंद है वैसी आप खरीदकर इसे वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: फिश कट लहंगे में लगना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इसे करें कैरी

इस तरीके की चोली डिजाइन आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी साथ ही आप इसे पहनकर सबसे अलग दिखाई देंगी। इस बार वेडिंग में इसी तरीके की चोली डिजाइन को ट्राई करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।