Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

Heavy Bust के लिए कौन-सा ब्लाउज नेक रहेगा बेस्ट? जानें 4 स्टाइलिश ऑप्शंस

हैवी ब्रेस्ट की वजह से क्या आप भी ब्लाउज डिजाइंस को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो अब आप गलत नेकलाइन के बजाय सही ब्लाउज कट और सही नेकलाइन की मदद से हैवी ब्रेस्ट में भी खूबसूरत दिख सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-23, 16:14 IST
image

हर किसी का बॉडी शेप अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने हैवी ब्रेस्ट की वजह से काफी परेशान रहती हैं। कई बार हैवी ब्रेस्ट की वजह से वे सही आउटफिट और ब्लाउज सेलेक्ट नहीं कर पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके भी हैवी ब्रेस्ट हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको सही नेकलाइन डिजाइन वाले ब्लाउज बताएंगे, जो आपके हैवी ब्रेस्ट वाले लुक को भी शानदार और एलिगेंट बना देंगे।

हैवी ब्रेस्ट के लिए बेस्ट नेकलाइन ब्लाउज 

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए निचे बताएं गए कुछ ट्रेंडी नेकलाइन वाले ब्लाउज को ट्राई कर भीड़ से हटके दिख सकती हैं। 

1. डीप वी-नेक की जगह ट्राई करें मीडियम वी-नेक

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को बहुत ज्यादा डीप वी-नेक वाले ब्लाउज पहनने से बचना चाहिए। ऐसे ब्लाउज में ब्रेस्ट और ज्यादा हैवी दिखते हैं। हालांकि, आप डीप वी-नेक की जगह मीडियम वी-नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसमें ज्यादा गहराई से कट नहीं होता है और यह आपको एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा।

3 - 2026-07-23T160722.482

2. एलिगेंट लुक के लिए कॉलर नेक ब्लाउज

इन दिनों कॉलर नेक वाले ब्लाउज भी बहुत ही ज्यादा चलन में हैं। ऐसे में अगर आपके हैवी ब्रेस्ट हैं, तो आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह के कॉलर नेक ब्लाउज को चुन सकती हैं। इसमें आप पैडेड ब्रा का इस्तेमाल न करते हुए साधारण ब्रा ही चुनें, क्योंकि ब्रेस्ट हैवी होने की वजह से पैडेड ब्रा आपको असहज कर सकती है।  

2 - 2026-07-23T160720.668

3. एवरग्रीन स्वीटहार्ट नेकलाइन

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो खासकर हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए सही रहता है। ऐसे में अगर आपके हैवी ब्रेस्ट हैं, तो आप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को बनवाने के लिए आप बाजार से फैब्रिक लाकर टेलर से सिलवा सकती हैं। 

1 - 2026-07-23T160724.131

यह भी पढ़ें- Ajrak Print Blouse Designs: प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल करें अजरक प्रिंट ब्लाउज, देखें डिजाइंस

4. सिंपल और सोबर स्कूप/शॉर्ट नेकलाइन

स्कूप या शॉर्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज आपके हैवी ब्रेस्ट के हैवीनेस को कम दिखाने में मदद करेंगे। इस तरह के ब्लाउज को आप किसी भी कॉटन, बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप रेडीमेड खरीद सकती हैं या टेलर से भी बनवा सकती हैं।

SS

ब्लाउज सिलवाते वक्त इन गलतियों से बचें

अगर आपके बहुत ज्यादा हैवी ब्रेस्ट हैं, तो आपको कुछ नेकलाइन और फिटिंग से बचना चाहिए:

  • बहुत ज्यादा टाइट ब्लाउज का इस्तेमाल न करें।
  • बहुत ज्यादा हाई-नेक या बंद गले वाले ब्लाउज भी आपके लुक को भारी दिखा सकते हैं।

आप भी हैवी ब्रेस्ट की वजह से खुद के लिए परफेक्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज नहीं सेलेक्ट कर पा रही हैं, तो ऊपर जो हमने कुछ नेकलाइन डिजाइंस बताएं है, आप उन्हें ट्राई कर सकती हैं।    

यह भी पढ़ें- इस सावन हरी साड़ी संग ट्राई करें ये 6 मॉडर्न कंट्रास्ट ब्लाउज डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: myntra/SALWAR STUDIO/Thevasa/Aanyor/WIZULO TRENDZ/flipkart 

FAQ
ब्लाउज सिलवाते वक्त किन गलतियों से बचें?
साइज, नेकलाइन और फिटिंग का रखें ध्यान।
ब्लाउज के लिए नेकलाइन कैसे चुनें?
अपने शरीर के आकार, गर्दन की लंबाई और कम्फर्ट का ध्यान रखें।
बोट नेक ब्लाउज क्या है?
एक ऐसा ब्लाउज है, जिसकी नेकलाइन (गला) चौड़ी और सीधी होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।