Gold Nath Designs: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी इस तरह की सोने की नथ, देखें एक से एक डिजाइंस

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और किसी भी खास फंक्शन में अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए साड़ी या लेटेस्ट आउटफिट के साथ ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। अगर आपको भी ट्रेडिशनल लुक को बेहतर बनाने के लिए ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट नथ के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।
मल्टी कलर पीकॉक डिजाइन नथ
अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और ऐसे में ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव और भीड़ से हटके बनाने के लिए आप इस खूबसूरत मल्टीकलर पीकॉक डिजाइन नथ को शामिल कर सकती हैं। ऐसी नथ डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी या आप इसे सुनार के यहां सोने में भी बनवा सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड लीफ डिजाइन नथ
आप चाहे तो अपने वीडिंग लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट टच देने के लिए किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ इस तरह की खूबसूरत गोल्डन गोल्ड प्लेटेड लीफ डिजाइन नथ को शामिल कर सकती हैं। ऐसी नथ डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है और यह आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करेगी। इसे भी आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड गढ़वाली नथ डिजाइन
आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत गोल्डन गोल्ड प्लेटेड गढ़वाली नथ डिजाइन को भी शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी गोल्डन नथ डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आप इसे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर अपने वेडिंग लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pahadi Nath Style: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी ये शानदार पहाड़ी नथ, देखें लेटेस्ट और ट्रेडिशनल डिजाइंस
नथिया लारी गोल्डन नथ डिजाइन
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत गोल्डन नथिया लारी गोल्डन नथ डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ऐसी नथ डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही हैं। आप इसे साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। आप इसे सुनार के यहां सोने में बनवा सकती हैं साथ ही आर्टिफिशियल ऑनलाइन या नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड डिटेलिंग नथ डिजाइन
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है या आप किसी वेडिंग में जा रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत गोल्डन नथ एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ऐसी नथ डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकती हैं। इसे आप किसी भी शादी या खास फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Kolhapuri Saaj Designs: एक जैसे नेकलेस के बजाय ट्राई करें महाराष्ट्रीयन कोल्हापुरी साज, देंगे रॉयल लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
- शादी में पहनने लायक नथ के नए डिजाइंस कौन से हैं ?
- मोर (Peacock) डिज़ाइन, फ्लोरल (Floral) और पत्ती वाले पैटर्न की नथ काफी चलन में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।