Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:54 AM IST

Kanya Pujan में अपनी लाड़ली बेटी को पहनाएं ये ब्यूटीफुल चुंदरी प्रिंट लहंगे, लगेंगी एकदम माता का स्वरूप

chundari print lehenga for baby girl: यदि आप भी अष्टमी-नवमी के कन्या पूजन में अपनी लाड़ली बेटी को प्यारा सा बनाना चाहती हैं तो उनके चुंदरी प्रिंट लहंगे पहनाएं। आज हम आपको ऐसे ही लहंगों के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर इन्हें कन्या पूजन के लिए खरीद सकती हैं।
Updated:- 2025-04-02, 17:32 IST
chundri print lehenga

Baby Girl Lehenga Designs: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। जिसका समापन अष्टमी और नवमी के कन्या पूजन के साथ होता है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर-घर पूजा जाता है। नवरात्रि में कन्या पूजा का विशेष महत्व होता है। हालांकि इस दौरान लांगुर को भी पूजा जाता है, लेकिन कन्या की संख्या ज्यादा रखी जाती है। देवी स्वरूप यह छोटी-छोटी कन्याएं बेहद प्यारी लगती हैं। मम्मी अपनी लाड़ली को इस दिन सुबह ही नहलाकर सुंदर-सुंदर कपड़े पहनाकर तैयार कर देती हैं। ऐसे में यदि आप कन्या पूजन वाले दिन अपनी प्यारी सी बेटी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो उनके लिए आप कुछ यूनिक कपड़े खरीद सकती हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ अट्रैक्टिव और डिफरेंट स्टाइल वाले चुंदरी प्रिंट लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनको कैरी करने के बाद आपकी लाड़ली एकदम माता का रूप लगेगी। ऐसे में आप भी नीचे दिखाए जा रहे हैं इन प्यारे-प्यारे लहंगों से आइडिया लेकर अपनी नन्ही परी को कन्या पूजन पर ब्यूटीफुल बनाकर तैयार कर सकती हैं। आज ही आप इन लहंगों को देखकर इन्हें आर्डर कर लें। चुंदरी प्रिंट वैसे भी पूजा-पाठ में अच्छा माना जाता है।

पिंक बंधेज लहंगा

pink lehenga

आप अपनी लाड़ली के लिए इस तरह का पिंक ऑल ओवर प्रिंट बंधेज लहंगा खरीद सकती हैं। इस लहंगे के संग आप चाहे तो आप उसको दुपट्टा भी कैरी नहीं कराएं। गर्मियों में इस तरह की स्ट्रैपी चोली काफी कम्फर्टेबल रहेगी। इस लहंगे में काफी घेर होने की वजह से पहनने के बाद यह काफी खूबसूरत लुक देगा। आप इसके संग हाथों में मैचिंग चूड़ियां, ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह लहंगा आपको ऑनलाइन 800 से 1200 रुपये में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Christmas Dress for Kids: क्रिसमस पार्टी में अपनी बेबी गर्ल को पहनाएं ये गाउन ड्रेस, लगेगी सबसे सुंदर

रेड एंड येलो कॉम्बिनेशन लहंगा

red yellow lehenga

यदि आपको अपनी प्यारी सी बेटी को लहंगे में प्रीटी लुक में देखना है तो इस तरह का डबल शेड लहंगा जरूर खरीदें। रेड कलर के चुंदरी प्रिंट ए लाइन लहंगे के संग येलो फ्रिल ब्लाउज काफी जंच रहा है। इसके संग लाल रंग का प्लेन नेट दुपट्टा खिल रहा है। इस शिफॉन लहंगे को पहनकर आपकी बेटी ब्यूटीफुल नजर आएगी। इसके संग आप उसकी हेयर स्टाइल को कर्ल करके हाफ पिंक से टक करें और हाथों में गोल्डन चूड़ियां पहनाएं और चाहे तो मांग टीका भी लगा सकती हैं। यह लहंगा आप ऑनलाइन 1000 से 1500 रुपये के बीच खरीद सकती हैं।

मल्टीकलर कॉटन लहंगा

colorful lehenga

गर्मियों के लिए कॉटन फैब्रिक सबसे बेस्ट होता है। ऐसे में आप तस्वीर में नजर आ रहा कॉटन मल्टीकलर लहंगा भी ऑप्शन में रख सकती हैं। मल्टीकलर चुंदरी प्रिंट लहंगे के संग पिंक कलर का ब्लाउज अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। इस लहंगे के बॉर्डर पर गोटा वर्क लेस लगी हुई है। साथ में प्यारा सा लाइट वेट प्लेन नेट दुपट्टा पेयर अप किया गया है। ब्लाउज की स्लीव्स पर डोरी डिजाइन काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है। इस लहंगे के संग मल्टीकलर चूड़ी और पौनी हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगी। ऐसा लहंगा आपको ऑनलाइन 1200 से 1500 रुपये तक में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Best Lehenga Dress: अपनी बेबी गर्ल को बनाना चाहती हैं परी, तो आज ही खरीदें ये लहंगा चोली

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/nayka/VASTRAMAY/Bitiya by Bhama/Tiny Kingdom/BownBee/

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।