herzindagi
summer kurti designs

Block Print Kurti Designs: गर्मियों में कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक देंगी ये ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन्स

Summer Fashion Tips: यदि आप गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन चाहती है, तो आज हम आपको कुछ ब्लॉक प्रिंट कुर्ती के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-04, 19:07 IST

Kurti Designs For Summer: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में हर किसी ने अपना वार्डरोब अपडेट करना शुरू कर दिया होगा। दरअसल, गर्मी के मौसम में हमें फैशन के साथ कंफर्ट का भी ख्याल रखना पड़ता है। तब जाकर हमारा लुक परफेक्ट नजर आता है। ऐसे में सर्दी और गर्मियों के फैब्रिक के साथ प्रिंट और कलर भी डिफरेंट होते हैं। चिलचिलाती गर्मी में हम सिंपल सोबर और हल्के रंग के ऑउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही चिलचिलाती गर्मी में लोग जींस-टॉप से ज्यादा सूट और कुर्ती पेंट सेट ज्यादा प्रेफर करते हैं। दरअसल, इस तरह के ऑउटफिट में लुक ग्रेसफुल और आरामदायक लगता है।

यदि आप भी इस समर सीजन कंफर्ट और स्टाइल दोनों को मेंटेन रखने का सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ ब्लॉक प्रिंट कॉटन कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आइडिया लेकर आप खुद को आरामदायक महसूस करा सकती हैं। इन कुर्तियों की खास बात है कि आप इनको कैजुअल और ऑफिशियल दोनों जगह ट्राई कर सकती हैं। ऐसी कुर्तियां आपको गर्मी के मौसम में आसानी से किसी भी लोकल मार्केट और ऑनलाइन बेहद किफायती दाम में मिल जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं ब्लॉक प्रिंट कुर्तियों के डिजाइन्स पर।

मरून ब्लॉक प्रिंट स्ट्रेट कुर्ती

red kurti

तस्वीर में मरून कलर की ब्लॉक प्रिंट कुर्ती बेहद खूबसूरत लग रही है। ऐसी कॉटन कुर्तियां गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इसके संग आप ब्लैक कलर का प्लाजो पेयर अप करें। साथ में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी आपके लुक को परफेक्ट बना देगी। इस तरह की कुर्तियों में आपको कई कलर मिल जाएंगे। इस कुर्ती के संग ब्लैक कलर की वेजिस हील्स कैरी करें। ऑनलाइन यह कुर्तियां आपको 500 से 600 की कीमत में मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Kurti Designs : समर सीजन में स्टाइलिश लुक के लिए ये फुल लेंथ कुर्ती करें वियर

अनारकली ब्लैक कुर्ती

black kurti

आप चाहे तो ऑफिस के लिए गर्मियों में इस तरह की ब्लैक ब्लॉक प्रिंट अनारकली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इसके संग व्हाइट कलर की लेगिंग पेयर आप करें। साथ में बिग साइज की मेटल झुमकी आपको गॉर्जियस लुक देंगी। हेयर स्टाइल को आप कर्ल करके ओपन रख सकती हैं। इस ब्लैक कुर्ती के संग सितारों के वर्क वाली मोजड़ी जुटी बेस्ट रहेगी। ऑनलाइन ऐसी कुर्ती आपको 600 से 1000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

फ्लोरल प्रिंट ए लाइन कुर्ती

white kurti

आप गर्मियों में अपने वार्डरोब में इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती को सेट करें। खुद को थोड़ा स्मार्ट लुक देने के लिए आप ऐसी हाल्टर नेक कुर्ती खरीद सकती हैं। इस व्हाइट कॉटन कुर्ती पर पिंक कलर का ब्लॉक डिजाइन काफी क्लासी लुक दे रहा है। इस कुर्ती के संग स्ट्रेट हेयर काफी अट्रैक्टिव लुक देंगे। साथ में सिल्वर मेटल ज्वेलरी आपके लुक को कंप्लीट कर देगी। इसके संग आप व्हाइट कलर की हील्स पहनें। इस तरह की कुर्तियां ऑनलाइन आपको 300 से 600 की कीमत में उपलब्ध हैं। 

ये भी पढ़ें: Kurti Designs : समर सीजन के लिए बेस्ट रहेंगी ये जॉर्जेट कुर्तियां, इस तरह करें स्टाइल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/Anouk/Sangria/GoSriKi/Rimeline

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।