2026 की करवा चौथ पर झटपट लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस, लगेंगे सिर्फ 5 मिनट

Karwa Chauth 2026 के मौके पर महिलाएं अपने ट्रेडिशनल लुक और सोलह श्रृंगार को लेकर बेहद एक्साइटेड होती हैं। मेहंदी सोलह श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार और फेस्टिव लुक दोनों अधूरे लगते हैं। बहुत सी वर्किंग महिलाएं और जो महिला अभी-अभी मां बनी हैं, वे समय के अभाव में मेहंदी नहीं लगाव पाती हैं। मगर इस साल ऐसा नहीं होगा, क्योंकि यहां आप कुछ ऐसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देख सकती हैं, जिन्हें लगाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। 5 मिनट में लगने वाले ये Mehndi Designs बनाना बहुत आसान है। ये झटपट लग जाते हैं और जल्दी रच जाते हैं। यानी इस बार करवा चौथ पर आप भी व्यस्तता में भी अपना सोलह श्रृंगार पूरा कर सकती हैं।
करवा चौथ पर 5 मिनट में बनने वाले कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस
1. सिंपल गोल टिक्की डिजाइन
गोल टिक्की डिजाइन को कई तरह से बना सकती हैं, सबसे आसान है हथेली के बीच में एक बड़ी सी गोल टिक्की बनाएं और उसे पूरी तरह भर दें। फिर उंगलियों के ऊपर मेहंदी लगाएं और पोर को अच्छी तरह भर दें। इसके अलावा आप हथेली पर छोटी गोल फूलों वाली डिजाइन या आसान मंडाला पैटर्न भी बना सकती हैं।
कितना समय लगता है?
इन्हें पूरा करने में बहुत कम समय लगता है, यह 4 से 5 मिनट में लगकर तैयार हो जाती हैं। इन्हें घर पर खुद से लगा सकती हैं या अपनी दोस्त या बहनों से इसे लगवा सकती हैं।
2. डायगोनल अरेबिक बेल
हाथों पर झटपट मेहंदी लगानी है, तो यह सबसे पुराना और आसान मेहंदी डिजाइन है। इसे मिनटों में अपनी हथेलियों पर लगा सकती हैं। इसमें एक पतली बेल या चेन, जो आपकी निचली हथेली के एक कोने से ऊपर की तर्जनी उंगली तक तिरछी जाती है। इस डिजाइन को बनाने के लिए अपनी उंगली से हथेली के नीचे के कोने तक एक तिरछी लाइन बनाएं, उस लाइन पर कुछ फूल और छोटी पत्तियों का डिजाइन बनाएं। वहीं थोड़ा समय हो तो उंगलियों के पोरों को भरे या उनपर लाइन खींचकर पत्तियां बना दें, इससे मेहंदी का लुक और निखर कर आएगा।
कितना समय लगता है?
सिंपल बेल बनाने में 4 मिनट से कम समय लग सकता है, मगर यह आपके स्पीड पर भी निर्भर करता है, इसलिए दो-चार मिनट इधर उधर हो सकते हैं।
3. ईयरबड से बनाएं फूलों वाला डिजाइन
समय का अभाव होने से मार्केट में घंटों मेहंदी लगवाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं और खुद से मेहंदी की एक सीधी लाइन बनानी नहीं आती तो इस स्थिति में यह मेहंदी हैक आपके लिए सबसे आसान और अच्छा रहेगा। हाथों पर फूलों वाला डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले मेहंदी के बूंदों से छोटा गोलाकार बनाएं, फिर ईयरबड की मदद से उन बूंदों को अंदर की तरह खींचें, सभी बूंदें मिलकर एक फूल की आकृति बना देंगी। इसी तरह हथेलियों और उंगलियों पर 3 से 4 फूल बनाएं, चाहें तो सभी को तिरछी लाइन से जोड़ कर कुछ पत्ते भी बना सकती हैं।
कितना समय लगता है?
इस डिजाइन को लगाना बहुत आसान है और यह झटपट लग जाता है। इन्हें 5 मिनट के अंदर बनाया जा सकता है। अगर आप इस डिजाइन में अधिक बारीकी जोड़ती हैं, तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
4. चांद और तारों वाला डिजाइन
करवा चौथ के मौके पर फेस्टिव लुक को पूरा करने में यह मेहंदी डिजाइन आपकी मदद करेगी। चांद वाली मेहंदी आसानी से कम समय में लग जाती है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे महिलाएं भी बहुत पसंद कर रही हैं। इसके लिए हथेली पर या पीछे की ओर सिर्फ एक आधा चांद बनाना है। चांद को मेहंदी से भर दें, फिर आसपास में तारों की आकृति बनाएं। उंगलियों के टिप यानी कि पोरों को भर दें या उन पर भी तारे बना सकती हैं। यह मिनिमल मेहंदी डिजाइन वर्किंग महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प रहेगा।
कितना समय लगता है?
वर्किंग महिलाएं केवल चंद मिनटों में इसे अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इन्हें 5 मिनट से कम समय में बनाया जा सकता है। साथ ही यह जल्दी सूख जाती है और हाथों पर रच जाती है।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: नई-नवेली दुल्हन के लिए 6 झटपट बनने वाले मेहंदी डिजाइंस
5. जाली वाले एस्थेटिक मेहंदी डिजाइन
इसे लगाना जितना आसान है, यह देखने में उतनी ही आकर्षक लगती है। इस सिपंल मेहंदी डिजाइन को लगाने के लिए अपनी हथेली पर क्रॉस-क्रॉस ग्रिड पैटर्न बनाएं और इन पैटर्न के अंदर छोटे-छोटे बिंदु बनाते जाएं। इन्हें उंगलियों के पोरों पर भी दोहराएं। यह आपकी हथेलियों को एक बेहद आकर्षक और एस्थेटिक लुक देगा।
कितना समय लगता है?
इनके लिए आपको 5 से 7 मिनट चाहिए होंगे। इतने कम समय में आप घर बैठे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: फेस्टिव सीजन होगा खास जब हाथों पर रचेंगे मेहंदी के ये ट्रेंडिंग डिजाइन, पसंद के अनुसार करें चुनाव
अगर आप भी करवा चौथ पर इनमें से अपनी पसंद की मेहंदी डिजाइंस को सिर्फ 5 मिनट में लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- करवा चौथ 2026 में कब मनाया जाएगा?
- इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती हैं और रिश्ते में अटूट प्रेम के लिए चांद की पूजा करती हैं।
- क्या जल्दबाजी में लगाया हुआ मेहंदी डिजाइन हाथों पर रचता है?
- मेहंदी डिजाइन चाहे कितनी भी जल्दबाजी में लगाई गई हो, अगर आप इसे थोड़ी देर सूखने देंगी तो यह आराम से आपके हाथों पर रचती हैं। गहरे रंग के लिए मेहंदी हटाने के बाद उन पर तेल लगा लें।
- जल्दबाजी में मेहंदी लगाते समय फिनिशिंग और सफाई कैसे बनाए रखें?
- मेहंदी कोन की नोक बहुत बारीक काटें ताकि मेहंदी हथेली पर इधर-उधर न गिरे। ज्यादा बारीक डिजाइन की जगह साफ लाइन, गोल बिंदु, सीधी बेल और पत्तियों वाले पैटर्न का इस्तेमाल करें।
- कितने दिन पहले मेहंदी लगवाने से गहरा रंग आता है?
- करवा चौथ के 1 से 2 दिन पहले मेहंदी लगवाने की सलाह दी जाती है, इससे मेहंदी का रंग अच्छा चढ़ता है। सामान्य रूप से मेहंदी का रंग आने में 24 घंटे लग जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।